Skip to main content

TR NEWS UP-UK

साढे पांच करोड़ की मैक्लॉरेन स्पोर्ट्स कार थीम वाली कांवड़ आकर्षण का केंद्र बनी

मुजफ्फरनगर। नगर में पहुंची मैक्लॉरेन स्पोर्ट्स कार थीम वाली कांवड़ आकर्षण का केंद्र बनी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह कांवड़ साढ़े पांच करोड़ की कांवड़ के रूप में बताई जा रही है। कार पर भगवान शिव की आकर्षक प्रतिमा सजी हुई है। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 के कांवड़ मार्ग पर पहुंची तो उसे देखने और कैमरे में कैद करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

यह कांवड़ हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर दिल्ली के फलौदा की ओर जा रही है। बाहर से बिल्कुल लग्जरी सुपरकार जैसी दिखाई देने वाली इस कांवड़ को देखने के लिए भीड लगी रही। कई लोगों ने शिवभक्तों के साथ सेल्फी ली तो कई ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाले।

इस अनोखी कांवड़ को लेकर कांवड के साथ चल रहे शिवभक्त दीपक शर्मा ने बताया कि दोस्तों के साथ बातचीत के दौरान यह विचार आया कि इस बार भगवान भोलेनाथ के लिए कुछ अलग और यादगार किया जाए। तभी मैक्लॉरेन स्पोर्ट्स कार की तर्ज पर कांवड़ तैयार कराने का फैसला लिया गया। यह असली कार नहीं, बल्कि करीब 5.5 करोड़ रुपये कीमत वाली मैक्लॉरेन स्पोर्ट्स कार की डमी प्रतिकृति है। इस मॉडल को तैयार कराने में लगभग 7 से 8 लाख रुपये का खर्च आया। डिजाइनिंग से लेकर फिनिशिंग तक करीने के कराई गई है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *