भोपाल। न्याय यात्रा लेकर मध्य प्रदेश पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का आलू देकर स्वागत किया गया। शाजापुर में एक नुक्कड़ सभा में राहुल गांधी ने कहा कि मोदी चाहते हैं कि आप दिनभर मोबाइल पर व्यस्त रहो। जय श्रीराम बोलो और भूखे मर जाओ। यात्रा के दौरान कुछ स्थानों पर मोदी-मोदी के नारे लगाए गए। भाजपा के कुछ लोगों ने उन्हें आलू भेंट कर दी।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने मंगलवार को उज्जैन पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि राज्य की 29 में से 12 -13 सीटें कांग्रेस जीतेगी। कमलनाथ ने कहा कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके बेटे नकुल नाथ चुनाव मैदान में उतरेंगे।
Author: Taja Report
Post Views: 18

