Skip to main content

TR NEWS UP-UK

शनिवार विशेष : पंचाग एवँ राशिफल

🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

🌤️ *दिनांक – 01 अगस्त 2026*

🌤️ *दिन – शनिवार*

🌤️ *विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*

🌤️ *शक संवत -1948*

🌤️ *अयन – दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु – वर्षा ॠतु*

🌤️ *मास – श्रावण ( गुजरात महाराष्ट्र अनुसार आषाढ)*

🌤️ *पक्ष – कृष्ण*

🌤️ *तिथि – तृतीया रात्रि 11:07 तक तत्पश्चात चतुर्थी*

🌤️ *नक्षत्र – शतभिषा रात्रि 08:45 तक तत्पश्चात पूर्वभाद्रपद*

🌤️ *योग – शोभन रात्रि 11:23 तक तत्पश्चात अतिगण्ड*

🌤️*राहुकाल – सुबह 09:29 से सुबह 11:07 तक*

🌤️ *सूर्योदय – 06:13*

🌤️ *सूर्यास्त – 07:16*

👉 *दिशाशूल – पूर्व दिशा मे*

🚩*व्रत पर्व विवरण- जया पार्वती व्रत समाप्त (गुजरात अनुसार)*

 

💥*विशेष- *तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

 

💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*

 

💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*

 

🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩

 

🌷 *विघ्नों और मुसीबते दूर करने के लिए* 🌷

 

👉 *02 अगस्त 2026 रविवार को संकष्ट चतुर्थी (चन्द्रोदय रात्रि 09:27)*

 

🙏🏻 *शिव पुराण में आता हैं कि हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी ( पूनम के बाद की ) के दिन सुबह में गणपतिजी का पूजन करें और रात को चन्द्रमा में गणपतिजी की भावना करके अर्घ्य दें और ये मंत्र बोलें :*

 

🌷 *ॐ गं गणपते नमः ।*

🌷 *ॐ सोमाय नमः ।*

 

🙏🏻 *- Shri Sureshanandji Delhi Rohini 12 Sep, 2011*

 

🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

‪🌷 *चतुर्थी‬ तिथि विशेष* 🌷

 

🙏🏻 *चतुर्थी तिथि के स्वामी ‪भगवान गणेश‬जी हैं।*

📆 *हिन्दू कैलेण्डर में प्रत्येक मास में दो चतुर्थी होती हैं।*

 

🙏🏻 *पूर्णिमा के बाद आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्ट चतुर्थी कहते हैं।अमावस्या के बाद आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं।*

 

🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार “महागणपतेः पूजा चतुर्थ्यां कृष्णपक्षके। पक्षपापक्षयकरी पक्षभोगफलप्रदा ॥*

 

➡ *“ अर्थात प्रत्येक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि को की हुई महागणपति की पूजा एक पक्ष के पापों का नाश करनेवाली और एक पक्षतक उत्तम भोगरूपी फल देनेवाली होती है ।*

 

🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

 

🌷 *कोई कष्ट हो तो* 🌷

 

🙏🏻 *हमारे जीवन में बहुत समस्याएँ आती रहती हैं, मिटती नहीं हैं ।, कभी कोई कष्ट, कभी कोई समस्या | ऐसे लोग शिवपुराण में बताया हुआ एक प्रयोग कर सकते हैं कि, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (मतलब पुर्णिमा के बाद की चतुर्थी ) आती है | उस दिन सुबह छः मंत्र बोलते हुये गणपतिजी को प्रणाम करें कि हमारे घर में ये बार-बार कष्ट और समस्याएं आ रही हैं वो नष्ट हों |*

 

👉🏻 *छः मंत्र इस प्रकार हैं –*

 

🌷 *ॐ सुमुखाय नम: : सुंदर मुख वाले; हमारे मुख पर भी सच्ची भक्ति प्रदान सुंदरता रहे ।*

🌷 *ॐ दुर्मुखाय नम: : मतलब भक्त को जब कोई आसुरी प्रवृत्ति वाला सताता है तो… भैरव देख दुष्ट घबराये ।*

🌷 *ॐ मोदाय नम: : मुदित रहने वाले, प्रसन्न रहने वाले । उनका सुमिरन करने वाले भी प्रसन्न हो जायें ।*

🌷 *ॐ प्रमोदाय नम: : प्रमोदाय; दूसरों को भी आनंदित करते हैं । भक्त भी प्रमोदी होता है और अभक्त प्रमादी होता है, आलसी । आलसी आदमी को लक्ष्मी छोड़ कर चली जाती है । और जो प्रमादी न हो, लक्ष्मी स्थायी होती है ।*

🌷 *ॐ अविघ्नाय नम:*

🌷 *ॐ विघ्नकरत्र्येय नम:*

🙏🏻🌷🌸🌼💐☘🌹🌻🌺🙏🏻

*आज का  राशिफल*

मेष – चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ : आज आपके कार्य में बाधाएं आ सकती हैं पर उपाय करके घर से निकलें तो लाभ होगा। विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। खरीद-फरोख्त के साथ जुड़े व्यापारियों को कारोबार में लाभ और सफलता मिलेगी। आपकी खोई हुई वस्तु वापस मिलने की संभावना है। नकारात्मक विचारों को मन में न आने दें।

वृषभ – ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो : वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें, सुनी-सुनाई बात पर विश्वास न करें। व्यर्थ खर्च की मात्रा बढ़ सकती है। पूंजी-निवेश करने से पहले जांच-पड़ताल कर लें। लेन-देन संभलकर करें। लाभ के लालच में न फंसे।

मिथुन – का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा : पूरा दिन मंगलमय बीतेगा। मेहनत के अनुपात में शुभ लाभ अवश्य प्राप्त होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी और आज आपका मनोबल बढ़ेगा। ऑफिस में साथ काम करने वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएंगे।

कर्क – ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो : आज धन प्राप्ति के विशेष योग बन रहे हैं। धन निवेश से लाभ होगा। आज किसी को उधार न दें, परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ाना लाभकारी रहेगा। विदेश या दूर देश से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रवास या किसी धार्मिक यात्रा से मन प्रसन्न होगा। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे।

सिंह – मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे : आज ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे उत्साह बना रहेगा। पुरानी समस्याओं का अंत होगा। प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। नए कार्य का आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे। गृहस्थ जीवन में मधुरता आएगी। आपके अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।

कन्या – टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो : अत्यधिक खर्च से बचें। कार्यों में बाधाएं, व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है, सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें। शरीर में थकान और आलस्य रहने से कार्य करने में उत्साह नहीं होगा। पेट संबंधी रोग से परेशान हो सकते हैं।

तुला – रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते : आज विशेष लाभ मिलेगा, जिससे बिजनेस संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। निवेश में लाभ होगा। आज आपका चित्त प्रसन्न रहेगा और प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। वाणी की मधुरता और न्यायप्रिय व्यवहार से आप लोकप्रियता प्राप्त करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

वृश्चिक – तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू : पूरे दिन कार्य की व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। सफलता एवं नई योजना भरा दिन आपको मिलेगा। सुख के साधन बढ़ेंगे। आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति अधिक निखरेगी। शारीरिक, मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। आर्थिक लाभ होगा।

धनु – ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे : भाग्य आज आपका साथ देगा और आज आध्यात्मिक सुख एवं शांति का वातावरण बना रहेगा। आज आपके विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। गृहस्थजीवन का संपूर्ण आनंद आप प्राप्त कर पाएंगे। मित्रों के साथ किसी रमणीय स्थल पर घूमने जा सकते हैं।

मकर – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी : आज कहीं भी जाएं सतर्क रहें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। जरा सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। यात्रा न करें, वाहन धीमी गति से चलाएं। वसूली, प्रवास, आय आदि के लिए शुभ दिन है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी या नौकरी में उच्च पदाधिकारियों द्वारा आपके काम की प्रशंसा होगी। पिता से लाभ होगा।

कुम्भ – गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा : प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा और आप शेयर में निवेश भी कर सकते हैं। अगर कोई नया कार्य या रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें। रोजगार शुरू करने का यह सही समय है। भौतिक तथा आध्यात्मिक दृष्टि से आपको अच्छा अनुभव हो सकता है।

मीन – दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची : अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आज उन्नतिदायक दिन है। शत्रु बलहीन रहेंगे और आय में वृद्धि होगी। मौज-शौक और घूमने-फिरने के पीछे खर्च हो सकता है। लंबी यात्रा होगी। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आकर्षित रहेंगे।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *