Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर भोपा निवासी बीएसएफ में एएसआई की श्रीनगर में गोली लगने से मौत

भोपा निवासी बीएसएफ में एएसआई की श्रीनगर में गोली लगने से मौत की सूचना से शोक छाया, पत्नी के फोन पर दी गई गोली लगने से मौत की सूचना

मुजफ्फरनगर। जनपद के भोपा कस्बे के निवासी बीएसएफ में एएसआई की श्रीनगर में गोली लगने से शहादत की सूचना से परिवार सहित गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है।

जनपद के थाना व गांव भोपा में हरीकुंज कॉलोनी निवासी शिवकुमार प्रजापति ने जानकारी देकर बताया कि उसके पिता 55 वर्षीय शिवदत्त सिंह प्रजापति सीमा सुरक्षा बल ( बीएसएफ) में तैनात थे। शुक्रवार की सुबह माता राजेश देवी मंदिर में शिव पुराण की कथा सुनने के लिये गयी हुई थी। लगभग 10:15 बजे माता राजेश देवी को मोबाइल फोन पर शिवदत्त प्रजापति के गोली लगने से निधन होने की सूचना दी गयी। उत्तरप्रदेश पुलिस में तैनात शिवदत्त के छोटे पुत्र अजय कुमार ने बताया कि पिता की शहादत की सूचना पर उसने बटालियन में सम्पर्क किया जानकारी के अनुसार पिता शिवदत्त की मौत गोली लगने से हुई है, तथा शव को पोस्टमार्टम के उपरांत घर पहुंचाने की जानकारी भी दी गयी।

शिवदत्त प्रजापति के शहीद होने की खबर से परिवार व गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। मृतक के आवास पर ग्रामीण पहुंचना शुरू हो गए। मृतक बीएसएफ के एएसआई के पुत्र शिवकुमार ने बताया कि उनका परिवार मूल रूप से जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव शोरम का निवासी है और वह बीते 20 वर्षों से भोपा में निवास कर रहे हैं। परिवार में माता राजेश देवी के अलावा दादी शीलो पुत्रवधु मोनिका,पौत्र ध्रुव ढाई वर्ष हैं। ताऊ नरेश जितेन्द्र चाचा अशोक,रामु अलग अलग स्थानों पर रहकर स्वरोजगार करते हैं। शिवदत्त प्रजापति लगभग दो वर्ष पूर्व छत्तीसगढ़ से उनकी तैनाती श्रीनगर में हुई थी।गुरुवार की शाम 8 बजे माता राजेश देवी व परिवारजनो से वीडियो कॉल पर सम्पर्क हुआ था। पिता की मौत का कारण अभी स्पष्ट नही हो सका है।देर शाम समाचार लिखे जाने तक शिवदत्त सिंह की मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को शिवदत्त सिंह का शव भोपा पहुंचेगा।

फोटो कैप्शन: बीएसएफ में कार्यरत शिवदत्त सिंह के फाइल फोटो

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *