Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर का सोनार समाज सम्मेलन मे तय होंगी 2027 चुनाव क़ी रणनीति

*सोनार समाज के जनजागरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार*

*सोनार समाज का शीघ्र होगा पारिवारिक सम्मेलन*

*मुजफ्फरनगर : मुजफ्फरनगर मे श्री मेढ क्षत्रिय सोनार समाज समन्वय समिति मुज़फ्फरनगर के तत्वाधान में मुज़फ्फरनगर क़ी पंचमुखी सर्राफा बाजार मे सोनार समाज क़ी एक बैठक का आयोजन किया गया l जिसमें जनपद के बिखरे सुनार समाज को जागरूक कर एकजुट किए जाने को लेकर चर्चा की गई, साथ ही जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त सोनार समाज को संगठित किये जाने पर विचार किया गया l वंही शीघ्र ही जनपद मुज़फ्फरनगर मे सोनार समाज के परिवारिक सम्मेलन किये जाने क़ी घोषणा भी क़ी गई*

 

*आज मुजफ्फरनगर के पंचमुखी सर्राफा बाजार मे राकेश वर्मा दूध वालो के आवास पर श्री मैढ़ क्षत्रिय सोनार समाज समन्वय समिति के तत्वावधान मे समिति के जिला अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा के नेतृत्व मै एक बैठक का आयोजन किया गया l जिसमे सोनार समाज के सैंकड़ो लोगो ने अपनी उपथिति दर्ज कराते हुये अपने अपने विचार रखे l बैठक क़ी अध्यक्षता रामकुमार वर्मा जी ने क़ी तो वंही बैठक का संचालन समिति के कोषाध्यक्ष सतीश वर्मा द्वारा किया गया l बैठक मे उपस्थित राम कुमार वर्मा जी के गले मै पटका पहनाकर पवन वर्मा द्वारा सम्मान किया गया साथ हीं सोनार समाज के अग्रज श्री अजमीढ़ जी महाराज का चित्र भेट कर पूर्वजो का भी सम्मान किया गया l समिति के अध्यक्ष एवं मुजफ्फरनगर के सर्राफा एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा ने बैठक मै उपस्थित सोनार समाज को सम्बोधित करते हुये कहा क़ी समन्वय समिति का मुख्य उदेश्य बिखरे हुये समाज मै जागरूकता क़ी अलख जगा कर उन्हें एक मंच पर संगठित करना हैँ जिसके लिए समिति गली गली मोहल्लो मे समाज क़ी बैठके निरंतर कर रही हैँ जिसका सकारात्मक परिणाम भी निरंतर मिल रहा हैँ l समाज भी जागरूक होकर अपनी ताकत समझ रहा हैँ l पवन वर्मा ने यह भी बताया क़ी बैठकों के माध्यम से समाज एक दूसरे से परिचित भी हो रहा हैँ और समाज क़ी छोटी बड़ी समस्याओ का भी निस्तारण समिति द्वारा किया जा रहा हैँ इतना हीं नहीं समन्वय समिति जनपद के सोनार समाज को संगठित करके, समाज को एक मंच पर लाने का कार्य भी कर रही हैँ l*

*बैठक मे मंच पर उपस्थित वार्ड सभासद मनोज वर्मा ने बैठक मे खुले मंच से समाज का सहयोग करने का भरोसा दिलाया वंही समिति के अध्यक्ष ने बैठक को सम्बोधित करते हुये घोषणा क़ी क़ी मुज़फ्फरनगर मे शीघ्र ही सोनार समाज का परीवारिक सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा जिसमे 2027 चुनाव क़ी रणनीति भी तय क़ी जाएगी l*

*बैठक मे मुख्य रूप से भोला शंकर सर्राफ, प्रदीप वर्मा, प्रमोद कुमार,शुभम वर्मा, आशीष वर्मा, आशु गर्ग, सतीश फौजी, शिवकुमार वर्मा, विजय वर्मा, नरेंद्र भारती, शिवम वर्मा, सुनील वर्मा पत्रकार , राकेश वर्मा, कोकील वर्मा, सुशील वर्मा डाई वाले, बृज कुमार वर्मा, राजीव कुमार वर्मा, हिमांशु वर्मा, रूपचंद वर्मा, प्रवीण कुमार वर्मा, रविंद्र कुमार वर्मा बिलालसी वाले, राहुल वर्मा, जितेंद्र वर्मा, हरेंद्र वर्मा, तृश कुमार वर्मा, विपिन कुमार वर्मा, राजकुमार वर्मा, अरुण वर्मा, संजय वर्मा, अनिल कुमार वर्मा, विशाल वर्मा, मोहनलाल वर्मा, आशु वर्मा, विजय राजरान, रितेश वर्मा, गौरव वर्मा, संजय वर्मा, जितेंद्र वर्मा, द्वाश वर्मा, राकेश वर्मा, एडवोकेट नरेंद्र वर्मा, विकास वर्मा, महेश वर्मा, रोहताश वर्मा, कन्हैया वर्मा, सोनू वर्मा, पवन कुमार, अमित वर्मा, दीपू वर्मा, मनोज सोनी, अनुज वर्मा, महेंद्र वर्मा के अलावा अन्य व्यक्ति भी मौजूद रहे l*

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *