Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर के मुस्लिम व्यक्ति ने हिंदू बनकर मध्य प्रदेश की एक महिला से मंदिर में शादी की और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया

https://youtube.com/shorts/yk6osMhxeE0?si=qFIDxx3LrdeMaQhQ

मुजफ्फरनगर। जनपद के निवासी एक मुस्लिम व्यक्ति ने हिंदू बनकर मध्य प्रदेश की एक महिला से मंदिर में शादी की और उसके बाद उसको लेकर अपने घर आ गया लेकिन वहां लड़के के परिवार ने महिला पर दबाव बनाया कि वह धर्म परिवर्तन कर ले। अब महिला इंसाफ की गुहार लगाने के लिए एसएसपी ऑफिस पहुंची, जानकारी है कि छपार पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि छपार थाने में तैनात एक सब इंस्पेक्टर ने इस मामले में महिला को धमकाया और देर रात उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। इस दौरान आरोपी को मौके से धमका कर भागने का आरोप लगाया जा रहा है। हिंदू संगठन के लोगों ने इस मामले में लापरवाह दरोगा पर भी कार्रवाई की मांग की। छपार थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने मौके पर पहुंचकर सभी को समझाते हुए महिला को मेडिकल के लिए भेज कर मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और लापरवाह सब इंस्पेक्टर पर भी अधिकारियों के मामला संज्ञान में लाकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *