Skip to main content

TR NEWS UP-UK

25 फीट गहरे तालाब से 18 घंटे बाद निकाला 17 वर्षीय अज़नान का शव

मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र के ग्राम निर्धना में 17 वर्षीय अज़नान की तालाब में नहाते समय डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 18 घंटे बाद उसका शव तालाब से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि अज़नान सात बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत से पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर है।

घटना के बाद ग्रामीणों ने तालाब की खुदाई को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब छह महीने पहले गांव के दो तालाबों की खुदाई कराई गई थी, जिसमें निर्धारित मानकों की अनदेखी करते हुए लगभग 25 फीट तक गहरी खुदाई की गई। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि खुदाई से निकली मिट्टी को आसपास के प्लॉटों के भराव के लिए प्लाटिंग मालिको को बेचा गया जिसमे कई लाख की मिट्टी बेची गई और यह कार्य करीब एक महीने तक चलता रहा।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि तालाब की खुदाई निर्धारित मानकों के अनुसार होती और उसके चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था या चारदीवारी बनाई गई होती, तो शायद इस तरह की दुखद घटना टाली जा सकती थी। अब ग्रामीण इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *