Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मंगलवार विशेष : पंचांग एवँ राशिफल

🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻

🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

🌤️ *दिनांक – 28 जुलाई 2026*

🌤️ *दिन – मंगलवार*

🌤️ *विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*

🌤️ *शक संवत -1948*

🌤️ *अयन – दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु – वर्षा ॠतु*

🌤️ *मास – आषाढ*

🌤️ *पक्ष – शुक्ल*

🌤️ *तिथि – चतुर्दशी शाम 06:18 तक तत्पश्चात पूर्णिमा*

🌤️ *नक्षत्र – पूर्वाषाढा दोपहर 01:11 तक तत्पश्चात उत्तराषाढ़ा*

🌤️ *योग – विष्कंभ रात्रि 11:33 तक तत्पश्चात प्रीति*

🌤️*राहुकाल – शाम 04:02 से शाम 05:41 तक*

🌤️ *सूर्योदय – 06:11*

🌤️ *सूर्यास्त – 07:18*

👉 *दिशाशूल – उत्तर दिशा मे*

🚩*व्रत पर्व विवरण- विद्यालाभ योग (दोपहर 01:11 से रात्रि 11:45 तक)*

💥*विशेष- चतुर्दशी व पूर्णिमा एवं व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*

💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*

🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩

*गुरुपूर्णिमा के दिन गुरुद्वार पर जाकर गुरु का दर्शन, सत्संग-श्रवण व मानस-पूजन करने से वर्षभर के सभी व्रत-पर्वों का पुण्यफल फलित हो जाता है।*

🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩🕉️ तिलक केवल माथे तक सीमित नहीं है, बल्कि कंठ, छाती और भुजा पर भी इसका विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। 🙏

सनातन परंपरा में तिलक को केवल एक चिह्न नहीं, बल्कि शरीर के ऊर्जा केंद्रों को पवित्र और संतुलित करने का माध्यम माना गया है। इसलिए साधु-संत और श्रद्धालु पूजा के दौरान विभिन्न अंगों पर चंदन या तिलक लगाते हैं, जिससे मन, वाणी और कर्म तीनों में शुद्धता बनी रहे।

ऐसा माना जाता है कि कंठ पर तिलक लगाने से वाणी में मधुरता और शांति आती है, छाती पर तिलक से मन में स्थिरता और सकारात्मक भाव उत्पन्न होते हैं, तथा भुजा पर तिलक से साहस, शक्ति और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। इस प्रकार तिलक शरीर के साथ-साथ मन और आत्मा को भी आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देता है।

🚩 🚩

🌷 *विद्यालाभ योग* 🌷

➡ *28 एवं 29 जुलाई को विद्यालाभ योग केवल (गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडू, आंध्र प्रदेश, आदि अमावस्यांत मास प्रचलनवाले राज्यों में)*

🙏🏻 *विद्यालाभ के लिए मंत्र*

👉🏻 *ॐ ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं वाग्वादिनि सरस्वति मम जिह्वाग्रे वद वद ॐ ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं नमः स्वाहा ।*

➡️ *28 जुलाई 2026 मंगलवार को दोपहर 01:11 से रात्रि 11:45 तक 108 बार जप लें और फिर मंत्रजप के बाद रात्रि 11:00 से 12:00 बजे के बीच जीभ पर लाल चंदन से “ह्रीं” मंत्र लिख दें । जिसकी जीभ पर यह मंत्र इस विधि से लिखा जायेगा, उसे विद्यालाभ व विद्वत्ता की प्राप्ति होगी |*

➡️ *29 जुलाई, बुधवार को प्रातः 04:30 से दोपहर 03:37 तक 108 बार जप लें और फिर मंत्रजप के बाद रात्रि 11:00 से 12:00 बजे के बीच जीभ पर लाल चंदन से “ह्रीं” मंत्र लिख दें । जिसकी जीभ पर यह मंत्र इस विधि से लिखा जायेगा, उसे विद्यालाभ व विद्वत्ता की प्राप्ति होगी |*

👉🏻 *(ध्यान दें :- गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडू, आंध्र प्रदेश, आदि अमावस्यांत मास प्रचलनवाले राज्यों में यह योग 28 एवं 29 जुलाई को है ।)*

🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩जुलाई–अगस्त 2026 पंचक

 

प्रारंभ: 31 जुलाई 2026 (शुक्रवार) — प्रातः 06:38 बजे

समाप्त: 4 अगस्त 2026 (मंगलवार) — रात्रि 09:54 बजे (21:54) �

🙏🏻🌷🌸🌼💐☘🌹🌻🌺🙏🏻

🙏🏻जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनायें,बधाई ओर शुभ आशीर्वाद 🙏🏻

 

दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं।

 

आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।

 

आपके लिए खास

 

शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

 

शुभ वर्ष : 2028, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,

 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

करिया: नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी।

 

परिवार: पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे।

 

सेहत: स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा।

 

 

मेष – पॉजिटिव- रोज के कामों से कुछ समय निकालकर आत्मचिंतन करें। इससे उलझे हुए काम व्यवस्थित करने का मौका मिलेगा। ग्रह स्थिति अनुकूल है। कोई खास फैसला लेने में परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। नेगेटिव- निजी जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। बेकार के खर्चों पर काबू रखें और ज्यादा भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। बच्चों की परेशानियां सुलझाने में उनकी मदद करें। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

 

 

करियर- बिजनेस में कई उपलब्धियां मिल सकती हैं। जल्दबाजी करने के बजाय गंभीरता और सावधानी से काम करें। ऑफिस की फाइलें और जरूरी कागज संभालकर रखें। परेशानी आने पर किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। लव- घर में सुख-शांति रहेगी। परिवार के लोगों के साथ शॉपिंग और घूमने-फिरने का आनंद लेंगे। लव पार्टनर को कोई उपहार दे सकते हैं। हेल्थ- स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा। मौजूदा वातावरण से अपना बचाव करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

 

वृष – पॉजिटिव- निजी या पारिवारिक समस्या चल रही है तो किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से उसे सुलझाने की कोशिश करें। सफलता मिलने की संभावना है। आपका प्रभाव बना रहेगा और आप मुश्किल परिस्थिति में भी अपना काम पूरा करवा लेंगे। नेगेटिव- जल्दबाजी करना और काम समय पर पूरा न करना परेशानी बढ़ा सकता है। बच्चों की गलती को गुस्से से सुलझाने के बजाय शांत तरीके से समझाएं, वरना उनका आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है।

 

करियर- कार्यस्थल पर जरूरत से ज्यादा अनुशासन रखने के कारण कर्मचारी आपसे नाराज हो सकते हैं। महिला कारोबारी अपने काम को लेकर ज्यादा सजग रहेंगी और सफलता भी हासिल करेंगी। नौकरी में छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी। लव- जीवनसाथी और परिवार के सहयोग से घर में सुकून भरा माहौल रहेगा। प्रेम और रोमांस में नजदीकियां बढ़ेंगी। हेल्थ- अनियमित खानपान के कारण गैस और बदहजमी की समस्या बढ़ सकती है। मौसम के मुताबिक हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन करें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

 

मिथुन – पॉजिटिव- लंबे समय से जिस लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश कर रहे थे, आज उसके अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। विद्यार्थियों का आत्मविश्वास और मनोबल मजबूत रहेगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। नेगेटिव- घर के किसी बुजुर्ग सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। ज्यादा निवेश करने से नुकसान हो सकता है, इसलिए सावधानी रखें। वाहन चलाते समय लापरवाही न करें।

 

करियर- कार्यस्थल की अंदरूनी व्यवस्था में किए गए बदलाव फायदेमंद रहेंगे। जरूरत के मुताबिक काम पूरे होते जाएंगे और आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कामकाजी महिलाओं को घर और बिजनेस के बीच तालमेल बनाने में परेशानी हो सकती है। लव- परिवार के लोगों के बीच सहयोग और प्रेम बना रहेगा। विवाहेतर संबंधों से दूरी रखें। हेल्थ- तनाव देने वाली परिस्थितियों से दूर रहें। ध्यान और मेडिटेशन आपको मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने में मदद करेंगे। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

 

कर्क – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। अनुभवी और वरिष्ठ लोगों के संपर्क में ज्यादा समय बिताएं। उनसे जीवन से जुड़ी उपयोगी बातें सीखने को मिलेंगी। संतान के करियर से जुड़ी गतिविधियों पर भी बातचीत होगी। नेगेटिव- रोज की व्यस्तता और तनाव से राहत पाने के लिए कुछ समय आत्मचिंतन में बिताएं। परिवार के किसी सदस्य की गलत गतिविधि का पता चलने से चिंता हो सकती है। अपने व्यक्तित्व को बेहतर बनाने पर भी ध्यान दें।

 

करियर- बिजनेस में फायदा होने की स्थिति बन रही है। सफलता पाने के लिए कार्यस्थल पर नई रणनीति बनाकर काम करना होगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में ज्यादा निवेश न करें, वरना पैसा फंस सकता है। नया काम शुरू करने के बजाय मौजूदा बिजनेस पर ध्यान दें। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंध में भावनात्मक चोट लगने से दूरी बढ़ सकती है। हेल्थ- मशीनरी का इस्तेमाल करते समय सावधानी रखें। जोखिम वाले कामों से भी दूर रहें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

 

सिंह – पॉजिटिव- नई गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिलेंगे, लेकिन इसके लिए सक्रिय रहना जरूरी है। अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल करें। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम भी पूरा हो सकता है। नेगेटिव- मन में बेचैनी या उदासी रह सकती है। खुद को सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखें। गुस्से पर काबू रखें। हाथ में आते-आते पैसा अटक सकता है। धैर्य से परिस्थिति को समझें और समाधान निकालें।

 

करियर- बिजनेस के लिए ग्रह स्थिति अच्छी है, लेकिन विरोधियों से सावधान रहना होगा। अपनी पूरी ऊर्जा योजनाओं को पूरा करने में लगाएं। योजनाओं की जानकारी दूसरों को न दें। युवा मौज-मस्ती के कारण अपने करियर को नुकसान न पहुंचाएं। लव- पति-पत्नी का आपसी भरोसा संबंध मजबूत रखेगा। घर में सकारात्मक और अनुशासित माहौल रहेगा। बाहर डिनर का कार्यक्रम बन सकता है। हेल्थ- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन मौसम को देखते हुए लापरवाही न करें। थोड़ी सावधानी आपको चुस्त-दुरुस्त रखेगी। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

 

कन्या – पॉजिटिव- मौजूदा ग्रह स्थिति आपको मजबूत ऊर्जा दे रही है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। नेगेटिव- यात्रा के नतीजे थकान भरे और उम्मीद से कम फायदेमंद हो सकते हैं। किसी के साथ ज्यादा बहस न करें। गुस्से और जल्दबाजी के कारण बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। युवाओं को पढ़ाई के साथ भविष्य की योजनाओं पर भी ध्यान देना होगा।

 

करियर- बिजनेस में नई टेक्नोलॉजी की जानकारी रखना जरूरी है। काम करने के तरीके में बदलाव लाने की कोशिश करें। लोगों से अच्छे संपर्क बिजनेस के लिए नए अवसर बना सकते हैं। लव- पारिवारिक माहौल बहुत सुकून भरा रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। हेल्थ- शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है। इम्युनिटी मजबूत रखने पर ध्यान दें। कुछ समय प्रकृति के बीच भी बिताएं। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

 

तुला – पॉजिटिव- परिवार से जुड़ा कोई खास मामला आपसी सहमति से सुलझ सकता है। घर के रखरखाव या बदलाव की योजना चल रही है तो आज उसे आगे बढ़ाने पर बातचीत होगी और कोई नतीजा भी निकलेगा। नेगेटिव- युवाओं और विद्यार्थियों को अपने काम पर ध्यान देना जरूरी है। लापरवाही के कारण वे लक्ष्य से भटक सकते हैं। कागजी काम करते समय सावधानी रखें। छोटी सी गलती बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है।

 

करियर- बिजनेस में फायदेमंद परिस्थितियां बनी हुई हैं। कोई लाभदायक डील हो सकती है। बिजनेस बढ़ाने की योजना पर गंभीरता से काम करें। मार्केटिंग और लोगों से संपर्क का दायरा बढ़ाने की जरूरत है। ऑफिस के काम सहयोगियों की मदद से समय पर पूरे हो जाएंगे। लव- परिवार के लोगों के बीच मनमुटाव हो सकता है। किसी नकारात्मक बात को ज्यादा न बढ़ाएं। विवाहेतर संबंधों से दूरी रखें। हेल्थ- ज्यादा मेहनत के कारण स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव रह सकता है। काम के साथ आराम पर भी ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4

 

वृश्चिक – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति आपके लिए बहुत अच्छी है। आज कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। पारिवारिक मामला सुलझने से घर में सुकून और शांति रहेगी। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। नेगेटिव- किसी भी मामले में जल्दबाजी या लापरवाही न करें। लॉटरी, जुआ और सट्टे जैसे कामों से दूर रहें। बेकार के विवाद और कहासुनी से बचें। किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन समझदारी से समाधान निकाल लेंगे।

 

करियर- बिजनेस की गतिविधियां बेहतर होंगी। विस्तार से जुड़ी नई योजना सफल हो सकती है। निवेश करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। नौकरीपेशा लोग सहकर्मियों के साथ संबंध खराब न होने दें। लव- वैवाहिक संबंध खुशनुमा रहेंगे। बच्चे की बड़ी उपलब्धि से घर में खुशी का माहौल बनेगा। युवाओं के प्रेम संबंध मर्यादित रहेंगे। हेल्थ- लापरवाही के कारण पुरानी स्वास्थ्य समस्या दोबारा उभर सकती है। सही इलाज जरूर लें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2

 

धनु – पॉजिटिव- भाग्य आपका साथ देगा और काम आसानी से पूरे होंगे। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियां कुछ कम होंगी। घर का माहौल अनुशासित रहेगा। सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम में जाने से लोगों से संपर्क बढ़ेगा। नेगेटिव- विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना होगा। घर के बुजुर्गों के सम्मान में कोई कमी न आने दें। किसी अच्छे दोस्त या रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है। बेकार की गतिविधियों के बजाय जरूरी कामों पर ध्यान दें।

 

करियर- कार्यस्थल पर बदलाव होते रहेंगे। कोई भी काम करते समय अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें, क्योंकि अकेले लिया गया फैसला गलत हो सकता है। युवाओं को अपनी पढ़ाई से जुड़ी नौकरी मिलने की पूरी उम्मीद है। लव- दांपत्य जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। विपरीत लिंग के किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने पर पुरानी यादें ताजा होंगी। परिवार के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। हेल्थ- ज्यादा तला-भुना और भारी भोजन खाने से बचें। पेट दर्द और सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

 

मकर – पॉजिटिव- दिनचर्या व्यस्त रहने के बावजूद घर-परिवार की सुख-सुविधाओं और देखभाल के लिए समय निकाल लेंगे। निजी कामों से जुड़ी योजना भी बनेगी। अपनी क्षमता पर भरोसा रखकर योजनाओं पर काम करें। सफलता मिलने की संभावना है। नेगेटिव- किसी अनजान व्यक्ति से अपनी निजी योजनाएं साझा न करें और बहस में न उलझें। कानूनी कार्रवाई जैसी स्थिति बन सकती है। घर के किसी बुजुर्ग सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी।

 

करियर- कामकाज में किसी तरह की लापरवाही न करें। बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। पार्टनरशिप के काम में पारदर्शिता रखने से व्यवस्था बेहतर होगी। नौकरीपेशा लोगों का बॉस या वरिष्ठ अधिकारियों से बहस करना नुकसानदायक रहेगा। लव- परिवार के लोगों के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और घर का माहौल दोबारा सामान्य होगा। प्रेम संबंध में मधुरता बनाए रखने के लिए छोटी बातों को नजरअंदाज करें। हेल्थ- शरीर में हल्की कमजोरी महसूस हो सकती है। लापरवाही न करें और जरूरत के मुताबिक इलाज लें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

 

कुंभ – पॉजिटिव- निजी जीवन से जुड़ी बड़ी दुविधा दूर होने से मानसिक सुकून मिलेगा। पुरानी योजना पर काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। इससे परेशानियों का समाधान भी होगा। नेगेटिव- बेकार की बातों में समय खराब न करें। अपनी ऊर्जा और काम करने की क्षमता बनाए रखें। आलस के कारण कुछ काम अधूरे छूट सकते हैं। आर्थिक फैसला सावधानी से लें, क्योंकि गलती होने की आशंका है।

 

करियर- बिजनेस में नया काम शुरू करने का फैसला लेते समय उलझन रह सकती है। इसलिए मौजूदा कामों पर ही ध्यान दें। नौकरीपेशा लोग किसी प्रोजेक्ट को हासिल करने में सफल होंगे और खास उपलब्धि भी मिल सकती है। लव- परिवार के लोगों के साथ शॉपिंग और मौज-मस्ती में अच्छा समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में उदासीनता न आने दें। हेल्थ- खानपान और आराम का ध्यान रखें। थोड़ी सी सावधानी से स्वास्थ्य ठीक रहेगा। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 7

 

मीन – पॉजिटिव- किसी काम में सफलता पाने के लिए घर के लोगों का सहयोग मिलेगा। फोन कॉल से महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़ा फैसला लेने जा रहे हैं तो गंभीरता से विचार करें। सफलता मिलने की संभावना है। नेगेटिव- पैतृक संपत्ति को लेकर भाइयों से विवाद होने की आशंका है। अपने अच्छे व्यवहार से परिस्थिति संभाल लेंगे। आलस और सुस्ती के कारण काम टालने से बचें।

 

करियर- कारोबार में लेनदेन करते समय जल्दबाजी में फैसला न लें। बिजनेस की योजनाओं और काम करने के तरीके को गोपनीय रखें। कंप्यूटर और मीडिया से जुड़े बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे। नौकरी में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी और कर्मचारियों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। लव- काम का तनाव परिवार की सुख-शांति पर हावी न होने दें। प्रेम संबंध मजबूत रखने के लिए पार्टनर को समय दें। हेल्थ- स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा। ज्यादा मानसिक काम करने से सिर में भारीपन और थकान हो सकती है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *