Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर एसपी सिटी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा-2026: पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, शिव चौक पर पुलिस बल को किया ब्रीफ तथा पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया ।

अवगत कराना है कि आज दिनांक 27.07.2026 को पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर  अमृत जैन द्वारा श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर  द्वारा कांवड़ मार्ग पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी चेक कर उनकी उपस्थिति एवं सतर्कता का जायजा लिया गया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस बल को कांवड़ यात्रियों के साथ सौहार्दपूर्ण एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने, यातायात को सुचारु रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा शिव चौक, जो कांवड़ यात्रा का प्रमुख स्थल है, पर तैनात पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सतत निगरानी एवं समन्वय के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को पूर्ण मुस्तैदी, अनुशासन एवं सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा थानाक्षेत्र कोतवाली नगर स्थित कांवड़ मार्ग क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा स्थानीय पुलिस बल को कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित, दुर्घटनामुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

 

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *