मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म सभा मंदिर परिसर में श्रीजी सेवा समिति द्वारा आयोजित 7 दिवसीय संगीतमय श्री राम कथा महोत्सव का आज सप्तम एवं अंतिम दिवस पर विधि-विधान के साथ समापन हुआ।
कथा के अंतिम दिन कथावाचक परम श्रद्धेय श्री हिमेश शास्त्री जी महाराज ने राम राज्याभिषेक, भरत-मिलाप एवं राम कथा के माहात्म्य का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम का चरित्र त्याग, मर्यादा और कर्तव्य का सर्वोत्तम उदाहरण है। जहाँ राम हैं, वहाँ धर्म है और जहाँ धर्म है वहीं शांति है।
शास्त्री जी ने कहा कि आज के युग में यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने परिवार और समाज में राम के एक भी गुण को अपना ले तो घर-घर में रामराज्य स्थापित हो सकता है। कथा के दौरान “राम सिया राम सिया राम जय जय राम” के संकीर्तन से पूरा पंडाल राममय हो गया।
आज की कथा में मुख्य रूप से अश्वनी रहेजा, अभिनव अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, ललित अरोरा, सुभाष चंद्र, शोभित गुप्ता, गौरव गर्ग संजीव धीमान, ईश कौशल एवं सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


