Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मीनू पेपर मिल में कार्यरत मजदूर की गिरकर मौत के बाद जमकर हंगामा

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र के भोपा मार्ग स्थित मीनू पेपर मिल में कार्यरत मजदूर की गिरकर मौत के बाद मजदूरों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूरों को समझाया। मिल का गेट न खोलने की शिकायत कर रहे परिजनों को रोका गया। बताया गया है कि मजदूर पंकज कुमार ककरौली थाना क्षेत्र के गांव कैडी निवासी है।
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत भोपा रोड स्थित मीनू पेपर मिल मे एक कर्मचारी की मौत पर हंगामा हो गया। जानकारी के मुताबिक पंकज नामक कर्मचारी की मौत गिरने से हुई। परिजनों की माने तो उससे डबल ड्यूटी कराई गई। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मिल के बाहर डेरा डाल दिया। परिजनों ने मिल संचालक पर लापरवाही और बात न करने का आरोप लगाया है।मौके पर भारी भीड़ और पुलिस बल तैनात किया गया है। नायब तहसीलदार प्रीति और थाना प्रभारी सहित स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर पहुंचे हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *