मुजफ्फरनगर। देर रात पूर्व मंत्री संजीव बालियान के आवास के बाहर पड़ोसियों द्वारा हुए हंगामे के बाद उनके भाई डॉ विवेक बालियान ने पडौसी लोगों पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया और कहा कि अवैध कब्जे के झूठे आरोप इन लोगों द्वारा लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मकान का नक्शा एमडीए से पास है।
डॉक्टर विवेक बालियान ने प्रेसवार्ता में अपने मकान का नक्शा एमडीए से अप्रूव पत्रकारों के समक्ष रखा और कहा कि अगर हमारे मकान में अतिक्रमण पाया जाता है तो एमडीए तोड़ सकता है। विवेक बालियान ने हंगामा करने वाले लोगों पर भी कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे मकान के सामने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद रात को 12 बजे आकर पटाखे फोड़े गए। अगर अभिव्यक्ति की आजादी उनकी है तो हमारी भी अभिव्यक्ति की आजादी है। उन्होंने मीडिया में दी खबरों को भ्रामक बताया।
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, बीजेपी नेता शलभ कौशिक व अभिषेक चौधरी आदि बीजेपी नेता व ए-टू-ज़ेड कालोनी के अध्यक्ष महामंत्री व कार्यकारिणी के लोग भी मौजूद रहे।


