लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के दूसरे का कार्यकाल के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में चार मंत्रियों को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, भाजपा विधान परिषद सदस्य दारा सिंह चौहान, राष्ट्रीय लोकदल के विधायक अनिल कुमार और भाजपा के साहिबाबाद से विधायक सुनील शर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली। मुजफ्फरनगर के रालोद नेता पूर्व मंत्री योगराज सिंह व प्रभात तोमर भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया उत्तर प्रदेश सरकार में आज मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी साथियों को हार्दिक बधाई!
पूर्ण विश्वास है कि आप सभी ‘मोदी की गारंटी’ को धरातल पर उतारते हुए ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प की सिद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल के लिए मेरी मंगलमय शुभकामनाएं!


