Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर कांवड़ सेवा शिविर संचालकों के साथ अधिकारियों ने की बैठक, दिए दिशा निर्देश

मुजफ्फरनगर। श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा जिला पंचायत सभागार में कांवड़ सेवा शिविर संचालकों के साथ गोष्ठी का आयोजन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अवगत कराना है श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 26.07.2026 को जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर  उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर  संजय कुमार वर्मा द्वारा जिला पंचायत सभागार में जनपद के कांवड़ सेवा शिविर संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त), अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात, सिटि मजिस्ट्रेट, समस्त क्षेत्राधिकारीगण सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण तथा कांवड सेवा शिविर संचालक उपस्थित रहे।

गोष्ठी के दौरान जिलाधिकारी  द्वारा कहा गया कि कांवड़ यात्रा जनपद का अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है, जिसमें विभिन्न राज्यों के बडी संख्या में श्रद्धालु जनपद मुजफ्फरनगर से होकर गुजरते हैं। ऐसे में सभी सेवा शिविर संचालक प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं तथा निर्धारित मानकों एवं शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार वर्मा द्वारी सभी शिविर संचालकों से अपील की गई कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। शिविरों में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अफवाह अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। उन्होंने निर्देशित किया कि शिविरों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, चिकित्सा सहायता, अग्निशमन उपकरण, सीसीटीवी कैमरे, स्वयंसेवकों की तैनाती एवं आपातकालीन संपर्क नंबरों का प्रदर्शन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि शिविरों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए तथा किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधि न हो जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो या श्रद्धालुओं को असुविधा हो। शिविर संचालक स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखें तथा किसी भी समस्या का तत्काल समाधान कराने हेतु समन्वय स्थापित करें। अधिकारीगण द्वारा उपस्थित शिविर संचालकों के सुझाव भी प्राप्त किए गए तथा उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी कांवड़ सेवा शिविर संचालकों से आह्वान किया कि वे सेवा, अनुशासन एवं समन्वय की भावना के साथ प्रशासन का सहयोग करें, जिससे कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, व्यवस्थित, शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराया जा सके।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *