Skip to main content

TR NEWS UP-UK

Vidio : खाकी के करतब देख हैरान रह जाएंगे

मुजफ्फरनगर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा मेरठ जोन, मेरठ की 27वीं अन्तरजनपदीय रायफल / रिवाल्वर / पिस्टल एवं अलार्म एफीसियेन्सी प्रतियोगिता– 2026 का रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर में शुभारम्भ किया गया।

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा प्रतिवर्ष वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में मेरठ जोन, मेरठ की 27वीं अन्तर जनपदीय रायफल / रिवाल्वर / पिस्टल एवं अलार्म एफीसियेन्सी प्रतियोगिता– 2026 का आयोजन दिनांक 26.07.2026 से दिनांक 28.07.2026 तक जनपद मुजफ्फरनगर में किया जा रहा है। आज दिनांक 26.07.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/आयोजन सचिव श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर के परेड ग्राउन्ड में प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ जोन के 09 जनपदों की टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग ले रही मेरठ जोन के सभी जनपदों की टीमों द्वारा सलामी मंच से गुजरते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गयी तत्पश्चात महोदय द्वारा सभी खिलाड़ियों को खेल-भावना व खेल नियमों का पालन करते हुए प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की शपथ दिलायी गयी तथा खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झंंडी दिखाकर अलार्म एफीसियेन्सी रेस स्पर्था का शुभारम्भ किया गया। प्रतिय़ोगिता की शेष स्पर्थाओं का आयोजन जानसठ रोड स्थित फायरिंग रेंज पर किया जा रहा है। प्रतियोगिता के शुभारम्भ के अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चौबे, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नई मंडी श्री सुनील कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर श्री राजू कुमार साव, क्षेत्राधिकारी खतौली श्रीमती रूपाली राय एवं क्षेत्राधिकारी जानसठ सुश्री ऋषिका, प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण तथा प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाडी उपस्थित रहे। रिजर्व पुलिस लाईन में आयोजित अलार्म एफीसियेन्सी रेस स्पर्था में 07 टीमों प्रतिभाग कर रही हैं। जनपद मुजफ्फरनगर की टीम द्वारा इस स्पर्धा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए 5.36 मिनट के समय के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *