Skip to main content

TR NEWS UP-UK

29 जुलाई से शुरू होगा ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ 

मुजफ्फरनगर। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर 29 जुलाई से जिले में ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास महाराज के समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को देशभर में जन-जन तक पहुंचाना है।

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने बताया कि पार्टी हाईकमान के निर्देश पर गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी की अध्यक्षता में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें जिले में संत रविदास जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने कार्यशाला में जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के तहत जिला, नगर और ग्रामीण स्तर पर विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, मोर्चा पदाधिकारी, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, संत-महात्मा तथा समाज के प्रबुद्धजन सक्रिय सहभागिता करेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के निर्देशन में देश-प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी संत रविदास जयंती पर सामाजिक समरसता अभियान जोर-शोर से चलाया जाएगा, जिसकी रुपरेखा तैयार कर आज हाईकमान के निर्देश पर अंतिम रूप दिया गया है।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी ने बताया कि अभियान के दौरान श्री गुरु रविदास महाराज के जीवन, यात्राओं और आध्यात्मिक विरासत से जुड़े प्रमुख तीर्थस्थलों—जूनागढ़ (गुजरात), सागर (मध्य प्रदेश), चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) एवं श्री खुरालगढ़ साहिब (पंजाब)—के विकास और संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इन स्थलों पर स्थित गुरु रविदास मंदिरों एवं परिसरों के समग्र विकास (जीर्णोद्धार) की भी योजना बनाई गई है। पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कहा कि इस

अभियान का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता को मजबूत करना, विभिन्न समाजों एवं धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं के बीच समन्वय स्थापित करना तथा गुरु रविदास महाराज के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है। इसके साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार, समाज के प्रभावशाली व्यक्तियों से संवाद तथा सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया जाएगा। पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल ने कहा कि

यह राष्ट्रव्यापी अभियान सामाजिक सद्भाव, जनसहभागिता और समरस समाज की स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। कार्यशाला के उपरांत जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने बताया कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान के लिए छः कार्यक्रम संयोजक बनाए गए हैं, जिसमें जिसमें दीप उत्सव कार्यक्रम 29 जुलाई के लिए अंजलि चौधरी को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया है। इसी प्रकार संत सम्मेलन कार्यक्रम के लिए शरद शर्मा को संयोजक बनाया। कलश वंदन कार्यक्रम के लिए श्वेता कौशिक को संयोजक बनाया। समाज संपर्क कार्यक्रम के लिए यशवीर सिंह को संयोजक बनाया। समरसता यात्रा कार्यक्रम के लिए विशाल गर्ग को संयोजक बनाया। गुरु रविदास महाराज छात्रावास संपर्क कार्यक्रम के लिए अजय सागर को संयोजक बनाया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, पूर्व विधायक उमेश मलिक, प्रमोद उटवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरुप, विजय सैनी, शरद शर्मा, सुनील दर्शन, संजय गर्ग, श्रीमोहन तायल, सचिन त्यागी पावटी, लवी विकल, वीरेंद्र सैनी, प्रशांत गौतम, पवन वर्मा, ममता अग्रवाल, श्वेता कौशिक, प्रवीण खेड़ा, रोबिन कश्यप, अजय सागर, विकास पंवार, अमित शास्त्री, अमित सुधा, पुरोहित उटवाल, दीपक मित्तल, दिनेश पुंडीर, नंदकिशोर पाल, आदेश गोतम, पंकज माहेश्वरी, विकास चौहान, अरुण सिंह गुर्जर, कार्तिक काकरान, जोगेंद्र गुर्जर, विनीत कात्यान, सुरेंद्र कश्यप, सुबोध सैनी, अजय पंवार, सचिन प्रधान, प्रमोद धीमान, अरूण पाल, रविकांत प्रधान, सुधीर सैनी, मनन, अंजलि चौधरी, रोहतास पाल, प्रवीण ठकराल, अनुज सहरावत, अंकुर त्यागी, आंचल तोमर, सहदेव चौधरी, सावन कुमार एडवोकेट, शिवम सैनी, लक्ष्मण शर्मा, प्रवीण शर्मा, संदीप शर्मा, हिमांशु सैनी, यशवीर सिंह समेत जिलेभर के सभी पदाधिकारी एवं अधिकांश मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *