Skip to main content

TR NEWS UP-UK

बुढाना के शिवम पॉलीक्लीनिक में जच्चा बच्चा की मौत पर हंगामा

मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के शिवम पॉलीक्लीनिक में जच्चा बच्चा की मौत हो गई।

नर्सिंग होम में भर्ती तबस्सुम की देर रात्रि डिलीवरी के दौरान मौत हो गई। इससे पहले नवजात की भी डिलीवरी के दौरान मौत हो गई थी। शिवम पॉलीक्लीनिक पहले भी चर्चाओं में रह चुका है और कई बार सील हो चुका है।डॉक्टर ने ऑक्सीजन की कमी बताते हुए उसे रेफर किया था। बच्चे के बाद महिला की मौत पर परिवार लोगों ने रोष जताया है।

निजी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान जच्चा और नवजात की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने परिजनों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली। वहीं, स्वास्थ्य विभाग को भी मामले की सूचना दे दी गई है। परिजनों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। दूसरी ओर, प्रशासन का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और उपलब्ध चिकित्सकीय अभिलेखों के आधार पर लगाया जाएगा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *