वाराणसी। अब तक आपने लड़कियों पर फब्तियां कसते और छेड़खानी करते लड़कों की खबरें सुनी होंगी, लेकिन इस बार मामला बिल्कुल उल्टा है। सिगरा थाना क्षेत्र में आरोप है कि दो महिलाएं राह चलते युवकों पर अश्लील टिप्पणियां कर उन्हें परेशान करती थीं। शिकायत मिलने पर एंटी रोमियो टीम ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
Author: Taja Report
Views: 149

