🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩

🌤️ *दिनांक – 26 जुलाई 2026*
🌤️ *दिन – रविवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*
🌤️ *शक संवत -1948*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – वर्षा ॠतु*
🌤️ *मास – आषाढ*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – द्वादशी दोपहर 01:57 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*
🌤️ *नक्षत्र – ज्येष्ठा सुबह 07:34 तक तत्पश्चात मूल*
🌤️ *योग – इन्द्र रात्रि 10:05 तक तत्पश्चात वैधृति*
🌤️*राहुकाल – शाम 05:42 से शाम 07:20 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 06:11*
🌤️ *सूर्यास्त – 07:19*
👉 *दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे*
🚩*व्रत पर्व विवरण- प्रदोष व्रत*
💥*विशेष- द्वादशी को पूतिका (पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
*💥 रविवार के दिन तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*
💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*
💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*
🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩
🌷 *गुरु का मानस-पूजन कैसे करें गुरु पूर्णिमा पर* 🌷
➡️ *29 जुलाई 2026 बुधवार को गुरु पूर्णिमा है।*
🙏🏻 *गुरुपूनम की सुबह उठें । नहा-धोकर थोडा-बहुत धूप, प्राणायाम आदि करके श्रीगुरुगीता का पाठ कर लें ।*
🌷 *फिर इस प्रकार मानसिक पूजन करें* 🌷
🙏🏻 *‘मेरे गुरुदेव ! मन-ही-मन, मानसिक रूप से मैं आपको सप्ततीर्थों के जल से स्नान करा रहा हूँ । मेरे नाथ ! स्वच्छ वस्त्रों से आपका चिन्मय वपु (चिन्मय शरीर) पोंछ रहा हूँ । शुद्ध वस्त्र पहनाकर मैं आपको मन से ही तिलक करता हूँ, स्वीकार कीजिये । मोगरा और गुलाब के पुष्पों की दो मालाएँ आपके वक्षस्थल में सुशोभित करता हूँ ।*
🙏🏻 *आपने तो हृदयकमल विकसित करके उसकी सुवास हमारे हृदय तक पहुँचायी है लेकिन हम यह पुष्पों की सुवास आपके पावन तन तक पहुँचाते हैं, वह भी मनसे, इसे स्वीकार कीजिये । साष्टांग दंडवत् प्रणाम करके हमारा अहं आपके श्रीचरणों में धरते हैं ।*
🙏🏻 *हे मेरे गुरुदेव ! आज से मेरी देह, मेरा मन, मेरा जीवन मैं आपके दैवी कार्य के निमित्त पूरा नहीं तो हररोज २ घंटा, ५ घंटा अर्पण करता हूँ, आप स्वीकार करना । भक्ति, निष्ठा और अपनी अनुभूति का दान देनेवाले देव ! बिना माँगे कोहिनूर का भी कोहिनूर आत्मप्रकाश देनेवाले हे मेरे परम हितैषी ! आपकी जय- जयकार हो ।’*
🙏🏻 *इस प्रकार पूजन तब तक बार-बार करते रहें जब तक आपका पूजन गुरु तक, परमात्मा तक नहीं पहुँचे । और पूजन पहुँचने का एहसास होगा, अष्टसात्त्विक भावों (स्तम्भ १ , स्वेद २ , रोमांच, स्वरभंग, कम्प, वैवण्र्य ३ , अश्रु, प्रलय ४ ) में से कोई-न-कोई भाव भगवत्कृपा, गुरुकृपा से आपके हृदय में प्रकट होगा ।*
🙏🏻 *इस प्रकार गुरुपूर्णिमा का फायदा लेने की मैं आपको सलाह देता हूँ । इसका आपको विशेष लाभ होगा, अनंत गुना लाभ होगा ।*
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🙏🏻🌷🌻☘🌸🌹🌼🌺💐🙏🏻
राशिफल
aries daily horoscope
मेष राशि: आज का राशिफल
आज आपके लिए जमीन-जायदाद से जुड़ी खुशखबरी का दिन है, जैसे किस्मत खुद आपके लिए नया दरवाज़ा खोल रही हो। नया घर, दुकान या मकान लेने का विचार मन में मजबूत होगा और पिताजी की सलाह आपके लिए मार्गदर्शक बनेगी। बच्चों के साथ बिताया गया समय दिल को हल्का और खुश कर देगा। हालांकि पिताजी की सेहत को लेकर थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। परिवार में अगर पहले से मनमुटाव चल रहा था, तो छोटी-छोटी बातें भी तकरार का कारण बन सकती हैं, इसलिए संयम ही आपका सबसे बड़ा हथियार रहेगा।
taurus daily horoscope
वृष राशिः आज का राशिफल
आज धन और समृद्धि की खुशबू आपके चारों ओर फैली रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा कर देगी और दिल को सुकून मिलेगा। अपनी कमजोरियों को पहचानकर उन्हें सुधारने का समय है। खान-पान में थोड़ा संयम रखें, वरना सेहत साथ छोड़ सकती है। घर में किसी नए मेहमान की एंट्री माहौल को खुशियों से भर देगी, लेकिन कामों की अधिकता आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना आपके लिए बोनस जैसा रहेगा।
gemini daily horoscope
मिथुन राशि : आज का राशिफल
आज विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी का दिन हो सकता है, जैसे मेहनत का मीठा फल मिलने वाला हो। अगर आपने किसी परीक्षा में भाग लिया था, तो परिणाम आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। बिजनेस में पार्टनरशिप कर रखी है तो आज आंखें खुली रखें, क्योंकि सतर्कता ही सुरक्षा है। वाहन से जुड़ी कोई परेशानी जेब ढीली कर सकती है। बातचीत में संतुलन रखना जरूरी होगा, क्योंकि आपकी एक छोटी सी बात भी किसी को चुभ सकती है।
cancer daily horoscope
कर्क राशि: आज का राशिफल
आज आपका मन भक्ति और श्रद्धा में डूबा रहेगा, जैसे आत्मा को सच्चा सुकून मिल रहा हो। लेकिन वैवाहिक जीवन में कुछ उलझनें आपके मन को विचलित कर सकती हैं। पिताजी के साथ किसी बात पर टकराव होने की संभावना है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ बिताया गया समय आपको हल्का महसूस कराएगा, लेकिन जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है।
leo daily horoscope
सिंह राशि: आज का राशिफल
आज अगर मन में किसी काम को लेकर जरा सा भी संशय है, तो कदम पीछे खींच लेना ही समझदारी होगी। माताजी से मिली जिम्मेदारी आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका देगी। भाई-बहनों का साथ आपको मजबूती देगा। संतान की पढ़ाई को लेकर आप गंभीर रहेंगे और उनके शिक्षकों से बातचीत करेंगे। खान-पान में लापरवाही पेट से जुड़ी परेशानी दे सकती है। घर में किसी अतिथि का आगमन खुशी और चहल-पहल लेकर आएगा।


