Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर संवाद कार्यक्रम में समाजसेविका ममता अग्रवाल को किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान द्वारा आयोजित ‘संवाद’ कार्यक्रम में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर  सम्मानित किया ।

▶️ आज दिनांक 24.07.2026 को हिन्दुस्तान द्वारा आयोजित ‘संवाद’ कार्यक्रम में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाली 15 महिला कर्मियों/महिलाओं को विकास भवन में सम्मानित किया गया।

▶️ कार्यक्रम में जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर  उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर  संजय कुमार वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से सम्मान प्रदान किया गया। सम्मानित होने वालों में उत्तर प्रदेश पुलिस की 07 महिला पुलिसकर्मी तथा अन्य विभागों एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली समाजसेविका ममता अग्रवाल 08 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

▶️ इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी सम्मानित महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

 

▶️ कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध  इन्दु सिद्धार्थ एवं जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ)  रेणू श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी खतौली  रूपाली राय, क्षेत्राधिकारी जानसठ  ऋषिका सिंह, महिला थाना प्रभारी  संगिता डागर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

 

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *