मुजफ्फरनगर। नगर पालिका की स्ट्रीट लाइट ठीक करते समय करंट लगने से विद्युतकर्मी की मौत हो गई। जिला अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
रैदास पुरी में नगर पालिका परिषद के पथ प्रकाश विभाग में कार्यरत एक लाइन मैन की स्ट्रीट लाइट ठीक करते समय विद्युत लाइन के करंट की चपेट में आने से दुखद मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और मुआवजा देने की मांग की।
Author: Taja Report
Post Views: 140


