Skip to main content

TR NEWS UP-UK

शुक्रवार को क्या कहते हैं आपके सितारे : पंचांग एवँ राशिफल

🙏🏻 *गुड़ मोर्निंग/गुड़ ईवनिंग के स्थान पर राम राम/जय श्रीराम; फ़ोन में हैलो के स्थान पर हरिओमॐ कहें !* 👏🏻

🚩 *आज का पंचांग* 🚩

 

🌤️ *दिनांक – 24 जुलाई 2026*

🌤️ *दिन – शुक्रवार*

🌤️ *विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*

🌤️ *शक संवत -1948*

🌤️ *अयन – दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु – वर्षा ॠतु*

🌤️ *मास – आषाढ*

🌤️ *पक्ष – शुक्ल*

🌤️ *तिथि – दशमी सुबह 09:12 तक तत्पश्चात एकादशी*

🌤️ *नक्षत्र – अनुराधा 25 जुलाई प्रातः04:36 तक तत्पश्चात ज्येष्ठा*

🌤️ *योग – शुक्ल रात्रि 08:11 तक तत्पश्चात ब्रह्म*

🌤️*राहुकाल – सुबह 11:06 से दोपहर 12:45 तक*

🌤️ *सूर्योदय – 06:10*

🌤️ *सूर्यास्त – 07:19*

👉 *दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे*

🚩*व्रत पर्व विवरण–*

🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷

➡️ *24 जुलाई 2026 शुक्रवार को सुबह 09:12 से 25 जुलाई, शनिवार को सुबह 11:34 तक एकादशी है।*

💥 *विशेष – 25 जुलाई, शनिवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखे।*

🙏🏻 *एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें 👉🏻 विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*

 

👉🏻 *देवशयनी एकादशी व्रत से पहले समझ लीजिए जरूरी बाते*⤵️

 

🌷 *चतुर्मास विशेष* 🌷

➡️ *25 जुलाई 2026 शनिवार से चातुर्मास प्रारंभ।*

👏🏻 *भगवान विष्णु गुरुतत्व में गुरु जहाँ विश्रांति पाते हैं, ऐसे आत्मदेव में भगवान विष्णु ४ महीने समाधिस्त रहेंगे | इन दिनों में शादी विवाह वर्जित है, सकाम कर्म वर्जित है|*

✅ *ये करना*

🙏🏻 *जलाशयों में स्नान करना तिल और जौं को पीस कर मिक्सी में रख दिया थोड़ा तिल जौं मिलाकर बाल्टी में बेलपत्र डाल सको तो डालो उसका स्नान करने से पाप-नाशक स्नान होगा, प्रसन्नतादायक स्नान होगा। तन के दोष मन के दोष मिटने लगेंगे | अगर “ॐ नमःशिवाय” ५ बार मन में जप करके फिर लोटा सिर पे डाला पानी का, तो पित्त की बीमारी, कंठ का सूखना ये तो कम हो जायेगा, चिडचिडा स्वभाव भी कम हो जायेगा और स्वभाव में जलीय अंश रस आने लगेगा | भगवान नारायण शेष शैय्या पर शयन करते हैं इसलिए ४ महीने सभी जलाशयों में तीर्थत्व का प्रभाव आ जाता है |*

🙏🏻 *गद्दे हटा कर सादे बिस्तर पर शयन करें संत दर्शन और संत के जो वचन वाले जो सत्शास्त्र हैं, सत्संग सुने संतों की सेवा करें ये ४ महीने दुर्लभ हैं |*

🙏🏻 *स्टील के बर्तन में भोजन करने की अपेक्षा पलाश के पत्तों पर भोजन करें तो वो भोजन पाप-नाशक पुण्यदायी होता है, ब्रह्मभाव को प्राप्त कराने वाला होता है |*

🙏🏻 *चतुर्मास में ये ४ महीनों में दोनों पक्षों की एकादशी का व्रत करना चाहिये |१५ दिन में १ दिन उपवास १४ दिन का खाया हुआ जो तुम्हारा अन्न है वो ओज में बदल जायेगा ओज, तेज और बुद्धि को बलवान बनायेगा १ दिन उपवास एकादशी का |*

🙏🏻 *चतुर्मास में भगवान विष्णु के आगे पुरुष सूक्त का पाठ करने वाले की बुद्धि का विकास होता है और सुबह या जब समय मिले भूमध्य में ओंकार का ध्यान करने से बुद्धि का विकास होता है |*

🙏🏻 *दान, दया और इन्द्रिय संयम ये उत्तम धर्म करने वाले को उत्तम लोकों की प्राप्ति होती है|*

🍏 *आंवला-मिश्री जल से स्नान महान पुण्य प्रदान करता है |*

 

❌ *ये न करना*

💰 *इन ४ महीनो में पराया धन हड़प करना, परस्त्री से समागम करना, निंदा करना, ब्रह्मचर्य तोड़ना तो मानो हाथ में आया हुआ अमृत कलश ढोल दिया निंदा न करें, ब्रह्मचर्य का पालन करें, परधन परस्त्री पर बुरी नज़र न करें |*

🍶 *ताम्बे के बर्तन में भोजन नहीं करना चाहिये। पानी नहीं पीना चाहिये |*

🕵🏻‍♀ *चतुर्मास में काला और नीला वस्त्र पहनने से स्वास्थ्य हानि और पुण्य नाश होता है |*

🙏🏻 *परनिंदा महा पाप है, परनिंदा महा भय है, परनिंदा महा दुःख है। तस्यापातकम न परम उससे बड़ा कोई पाप नही | इस चतुर्मास में पक्का व्रत ले लो कि हम किसी की निंदा न करेंगे |*

😖 *असत्य भाषण का त्याग कर दें, क्रोध का त्याग कर दें,*

🍧 *बाजारू चीजें जो आइस्क्रीम है, पेप्सी, कोका- कोला है अथवा शहद आदि है उन चीजों का त्याग कर दें। चतुर्मास में, स्त्री-पुरुष के मैथुन संग का त्याग कर दें|*

 

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

 

राशिफल

aries daily horoscope

मेष राशि: आज का राशिफल

आज का दिन जैसे आपके करियर के दरवाज़ों पर नई रोशनी लेकर आया है। तरक्की की राहें खुद आपको बुलाती नजर आएंगी और अगर आप विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे हैं, तो कोई बड़ा मौका दिल को खुश कर सकता है। ऑफिस में दिल की बात कहना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा, बस किसी बेकार की राजनीति से दूरी बनाए रखें। आपका आत्मविश्वास आज आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा और व्यापार में धन लाभ की खुशखबरी भी मिल सकती है।

taurus daily horoscope

वृष राशिः आज का राशिफल

आज आपका मन पढ़ाई और ज्ञान में डूबा रहेगा, जैसे हर शब्द आपको सफलता की ओर ले जा रहा हो। किसी धार्मिक माहौल में जाने का मौका मिलेगा, जिससे मन को शांति मिलेगी। नौकरी में मेहनत रंग लाएगी और प्रमोशन की खबर दिल को सुकून दे सकती है। कोई पुरानी इच्छा पूरी होकर चेहरे पर मुस्कान बिखेर देगी। परिवार का साथ और स्वादिष्ट भोजन आज के दिन को और खास बना देगा, बस प्रेम में अपने साथी की भावनाओं को समझना न भूलें।

gemini daily horoscope

मिथुन राशि : आज का राशिफल

आज आपके अंदर का लीडर जाग उठेगा, जो हर मुश्किल को चुनौती की तरह स्वीकार करेगा। कुछ रुकावटें जरूर आएंगी, लेकिन आप हार मानने वालों में से नहीं हैं। नया बिजनेस शुरू करने का विचार मन में जन्म ले सकता है। घर में खुशियों की हलचल तब बढ़ेगी जब आप संतान की इच्छा पूरी करेंगे। पुराने कर्ज से मुक्ति की दिशा में कदम बढ़ेंगे और योग-व्यायाम आपको नई ऊर्जा से भर देंगे।

cancer daily horoscope

कर्क राशि: आज का राशिफल

आज का दिन खर्चों के नाम हो सकता है, जैसे जेब और दिमाग दोनों थोड़ा दबाव महसूस करें। अचानक आने वाले खर्च आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं, इसलिए समझदारी से कदम बढ़ाएं। नौकरी बदलने का विचार अभी थोड़ा रोक लें, समय आपके पक्ष में आने वाला है। ईमानदारी से किया गया काम आपको अंदर से संतुष्टि देगा। जीवनसाथी के साथ बैठकर संतान के भविष्य की योजना बनाना आपके रिश्ते को और मजबूत करेगा।

leo daily horoscope

सिंह राशि: आज का राशिफल

आज आप किसी नई शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जैसे किस्मत आपके साथ कदम मिला रही हो। रिश्तों में ताजगी और घर में खुशियों की महक बनी रहेगी। समाज में रहकर काम करना आपके लिए सफलता के नए रास्ते खोलेगा। बिजनेस में बदलाव करने से बचें, क्योंकि जो चल रहा है वही आपके लिए बेहतर है। पूजा-पाठ में मन लगेगा और जीवनसाथी के साथ बिताया गया समय यादगार बन सकता है।

virgo daily horoscope

कन्या राशि: आज का राशिफल

आज आपके काम आपको नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार हैं। परिवार में प्यार और समझदारी का माहौल बना रहेगा, लेकिन किसी दूर के अपने की याद दिल को छू सकती है। नौकरी में प्रमोशन की बात आगे बढ़ सकती है, बस किसी की बातों में आकर निर्णय लेने से बचें। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। सेहत का थोड़ा ध्यान रखें, खासकर शुगर और बीपी के मामलों में।

libra daily horoscope

तुला राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपको धैर्य की परीक्षा लेने वाला है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला आपको परेशानी में डाल सकता है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर रखें। पैसों के मामले में किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। परिवार के साथ खुलकर बात करने से मन का बोझ हल्का होगा और रिश्तों में मिठास लौटेगी। व्यापार में साझेदारी से बचें, क्योंकि धोखे की आशंका है। यात्रा की योजना मन को उत्साहित कर सकती है।

scorpio daily horoscope

वृश्चिक राशिः आज का राशिफल

आज आपको संयम और शांति से काम लेने की जरूरत है। थकान धीरे-धीरे दूर होगी और मन हल्का महसूस करेगा। जीवनसाथी के साथ चल रही खटास को प्यार से खत्म करने का सही समय है। थोड़ी निराशा जरूर महसूस हो सकती है, लेकिन एक छोटी सी सकारात्मक खबर आपका दिन बना सकती है। परिवार में शादी की बात तय होने से खुशियों की लहर दौड़ सकती है।

sagittarius daily horoscope

धनु राशिः आज का राशिफल

आज आप काम में इतने व्यस्त रहेंगे कि समय का पता ही नहीं चलेगा। वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है, लेकिन ये रिश्ते की मिठास ही है। किसी बड़े जोखिम से दूरी बनाकर रखें। परिवार की छोटी समस्याओं को भी नजरअंदाज न करें, क्योंकि वही आगे बड़ी बन सकती हैं। पिता से सलाह लेना आज आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

capricorn daily horoscope

मकर राशिः आज का राशिफल

आज का दिन खुशियों और चुनौतियों का मिला-जुला रूप लेकर आया है। दोस्तों के साथ बिताया गया समय आपके चेहरे पर मुस्कान लाएगा। कुछ छिपे हुए विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। फिजूल खर्च से बचना जरूरी है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा मिल सकता है। घर में किसी नए मेहमान के आने की खबर माहौल को खुशियों से भर देगी।

aquarius daily horoscope

कुंभ राशिः आज का राशिफल

आज व्यापार में कुछ रुकावटें आपको परेशान कर सकती हैं, लेकिन आपकी समझदारी आपको सही रास्ता दिखाएगी। आपके फैसले लोगों को चौंका सकते हैं। दांपत्य जीवन में प्यार और अपनापन बना रहेगा। किसी करीबी से अच्छी खबर मिल सकती है, लेकिन परिवार में किसी की सेहत आपको चिंतित कर सकती है। किसी अनजान व्यक्ति की बातों में आने से बचें।

pisces daily horoscope

मीन राशिः आज का राशिफल

आज किस्मत आपके साथ खड़ी नजर आएगी। हर काम में फायदा मिलने के संकेत हैं, बस घर में शांति बनाए रखना जरूरी है। किसी जरूरी बात को हर किसी से साझा करने से बचें। खास लोगों से मुलाकात आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। संतान के व्यवहार को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन आपका प्यार सब ठीक कर देगा। आज आपके अंदर कुछ नया और रचनात्मक करने की इच्छा जाग सकती है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *