मुजफ्फरनगर। थाना छपार पुलिस द्वारा लूट कर रंगदारी लेने वाले 01 नफर अभियुक्त को 24 घण्टे में एक महिन्द्रा मैक्स बोलेरो रजि० नं0 DL1LAN9780 (घटना लूटी गयी) मय 10 क्विंटल (विधुत केबिल) मय 50,000/- रूपये नगद (घटना में लूटे गये) के गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संदिग्ध व्यक्ति व वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में थाना छपार पुलिस द्वारा चैंकिग के दौरान लूट कर रंगदारी लेने वाले अभियुक्त को चैकिग के दौरान 01 नफर अभियुक्त 01. हेमन्त शर्मा पुत्र प्रमोद शर्मा निवासी ग्राम मेदपुर थाना मु० नगर उम्र 25 वर्ष सम्बन्धित मु०अ०सं० 0153/2026 धारा 308(5)/126(2)/351(3)/3(5)/310(2),317 (3)/115(2)/61 (2) बी.एन.एस को लूटी गयी एक महिन्द्रा मैक्स बोलेरो रजि० नं0 DL1LAN9780 व 10 क्विंटल (विधुत केबिल) मय 50,000/- रूपये नगद (घटना में लूटे गये) के गिरफ्तार कर मा०न्या० के समक्ष पेश किया जा रहा है। छपार
घटना का सक्षिप्त विवरण –
दिनांक 22.07.2026 को वादी श्री जफर पुत्र स्व इस्माईल निवासी E-13/B-50 न्यू सीलमपुर दिल्ली मो0न0 9953425671 ने उपस्थित आकर एक किता प्रार्थना पत्र हिन्दी टाईप शुदा जिस पर खुद के हस्ताक्षर बताते हुऐ बाबत अभियुक्त 07-08 व्यक्ति नाम पता अज्ञात के द्वारा वादी की गाडी महिन्द्रा मैक्स बोलेरो नं० DL 1 LAN 9780 के चालक लारेब व परिचालक असद को रास्ते में रुकवाकर परिचालक असद के मोबाइल नम्बर 7011414929 से वादी के फोन न0 9953425671 पर कॉल करके पचास लाख की रंगदारी मांगना नहीं देने पर चालक एवं परिचालक को जान से मारने की धमकी देना, वादी के द्वारा अभियुक्त गण के द्वारा बुलाये गये स्थान पर जाकर 09 लाख रुपये नगद दे देने सम्बन्ध में लाकर दाखिल किया। जिसके सम्बन्ध मे थाना छपार मु० नगर पर मु0अ0सं0 153/2026 धारा 308 (5)/126(2)/351(3)/3 (5) बीएनएस पर्जीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 अनुराग सिंह के सुपुर्द की गयी। जिसके सफल अनावरण हेतू थाना हाजा स्तर पर टीम घटित की गयी। आज दिनांक 23/07/2026 को उ0नि0 श्री अनुराग सिंह मय हमराही गणो के चैंकिग के दौरान 01. हेमन्त शर्मा पुत्र प्रमोद शर्मा निवासी ग्राम मेदपुर थाना छपार मु० नगर उम्र 25 वर्ष सम्बन्धित मु0अ0सं0 153/2026 धारा 308 (5)/126(2)/351(3)/3(5) बीएनएस को लूट कर रंगदारी लेने वाले 01 नफर अभियुक्त को अन्दर 24 घण्टे में एक महिन्द्रा मैक्स बोलेरो रजि० नं0 DL1LAN9780 (घटना लूटी गयी) मय 10 क्विंटल (विधुत केबिल) मय 50,000/- रूपये नगद (घटना में लूटे गये) सहित दिनांक 23.07.26 समय 04.06 बजे टीचर्स कालोनी कस्वा छपार से गिरफ्तार किया गया। मुकदमा उपरोक्त में बरामदगी व अभि० गण के द्वारा जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर रंगदारी 09 लाख रूपये पूर्व योजना के तहत सुनयोजित तरीके से मिलकर मारपीट कर डकैती करने का अपराध कारित करना तथा बरामद माल के आधार पर धारा 61 (2)/310(2)/317 (3)/115 (2) बीएनएस की बढोत्तरी कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए मा०न्याया० के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरणः-
गिरफ्तार अभियुक्त हेमन्त शर्मा उपरोक्त ने पूछताछ में बताया कि मैंने अपने साथियों सुशील, सुमित, युद्धि और तीन-चार लोग और थे जिनके पूरे नाम पते सुमित जानता है के साथ प्लानिंग के तहत मिलकर दो दिन पहले यह गाडी लूटी थी। वह धौलाना का रहने वाला है और सुमित लूटी हुयी गाडी के मालिकों को उनके ड्राईवरों के फोन से व्हाटसएप पर फिरौती मांगता है। सुमित ने हमें बताया था कि एक मैक्स बोलेरो जिसका नं0 DL1LAN9780 दिनांक 21.07.2026 की सुबह को देहरादून से दिल्ली स्क्रैप का माल लेकर जाएगी। जिसको हम लोग छपार कस्बा पार करते ही रुकवा लेंगे और गाडी मालिक से ड्राईवर कन्डक्टर के फोन से डरा धमका कर 50 लाख रुपये की मांग करेंगे तथा जितने भी रूपये में हमारी डील होगी तथा जो माल गाडी में मिलेगा उसको आपस में बांट लेंगे, सुमित ने प्लानिंग के तहत मुझे छपार टोल के पास बुलाया था मैं तय समय सुबह टोल पर पहुंच गया था फिर सुमित ब्लैक स्पेलण्डर लेकर आया और मुझे साथ ले लिया, बाकी हमारे साथी औरा गाडी में आगे थे, हमारे द्वारा बनायी गयी प्लानिंग के मुताबिक दिनांक 21.07.2026 की सुबह को गाडी जैसे ही छपार कस्बे से आगे मेरठ की तरफ जाते ही हमने प्लानिंग के तहत गाडी को बढेडी कट के पास ओवरटेक कर गाडी रुकवाकर गाडी में सवार ड्राईवर व कन्डक्टर को धमकाया तथा उन्हे गाडी से नीचे उतार लिया और उनके फोन ले लिये, तथा माल से लदी गाडी को मैने अपने कब्जे में लेकर सूनसान जगह पर खड़ा कर दिया था। फिर ड्राईवर व कन्डक्टर के साथ थोडी मारपीट की, गालीगलौच व तमन्चे का भय दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। फिर सुमित ने योजना के मुताबिक कन्डक्टर के फोन से गाडी मालिक को व्हाटसएप काल करके 50 लाख रुपये लेकर मु० नगर आने को कहा। जिसमें गाडी मालिक ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जतायी। इसके बाद फोन काटकर हम लोगों ने आपस में बातचीत की तथा कुछ समय बाद सुमित ने दोबारा कन्डक्टर के फोन से गाडी मालिक को फोन कर 12 लाख रूपये में डील फाईनल की थी। उसी दिन समय दोपहर 12.00 बजे के लगभग गाडी मालिक ने अपने कन्डक्टर के फोन पर अपनी लोकेशन जानसठ फ्लाईओवर के पास बतायी। गाड़ी में सवार ड्राईवर व कन्डक्टर को वही अपने साथियो के पास छोडकर मैं और सुमित उसी एमपी नम्बर की सफेद रंग की ओरा कार में बैठकर गाडी मालिक द्वारा बतायी गयी लोकेशन पर पहुंचकर गाडी मालिक से उसका हुलिया पूछा तथा शिनाख्त होने के बाद हमने गाडी मालिक को अपनी गाडी में बैठा लिया तथा हरिद्वार की तरफ हाईवे पर कुछ दूर चलने के बाद हाईवे किनारे स्थित रायल किंग टूरिस्ट शुद्ध शाकाहारी ढाबा पर जाकर गाडी रोकी और फिर हम लोगों ने डील के मुताबिक 12 लाख रूपयों की मांग की। लेकिन गाडी मालिक ने बताया कि मेरे पास केवल 09 लाख रूपयों का ही इन्तजाम हो पाया है। काफी समय हो जाने के कारण पुलिस द्वारा पकडे जाने के डर से हमने जितने रुपये गाडी मालिक लाया था। हमने उतने ही 09 लाख रूपये गाडी मालिक से ले लिये और गाडी मालिक को वहीं गाडी से उतारकर इन्तजार करने को बोला और कहा कि 15 मिनट बाद तुम्हारी गाडी मय माल व ड्राईवर-कन्डक्टर तुम्हें सही सलामत इसी स्थान पर मिल जाएंगे और हम लोग वहां से 09 लाख रूपये लेकर वापस आये, और ड्राईवर-कन्डक्टर को गाडी मालिक के स्थान के बारे में बताकर किसी को न बताने की धमकी देकर भाग गए। और पहले से अपने कब्जे में ली गयी गाडी बोलेरो को मय माल के मैंने यहां सुनसान जगह पर खड़ी कर दी थी जिसे लेने आज आया था कि आपने पकड लिया। रंगदारी के 09 लाख रूपयों के सम्बन्ध में सख्ती से पूछताछ की तो बताया कि सुमित ने रंगदारी की रकम लेने के बाद एक दूसरी गाडी मंगवायी थी, कुछ विद्युत तार बेचने के मकसद से हम सबने मिलकर इस बोलरो गाडी से विद्युत तार उतार कर मंगवायी गाडी में लादा था और सुमित ने मंगवायी गाडी सुरक्षित ठिकाने पर भिजवा दी थी। इस गाडी से उतारा हुआ बिजली तार उन्हीं के पास है। सुमित ने मुझे रंगदारी में मिली रकम 09 लाख रुपयों में से एक गड्डी 500 रूपयों की कुल 50,000/- रूपये खर्च पानी के लिए दे दिये थे। आपने जो रूपये बरामद किये है यह वही रूपये हैं जो मुझे रंगदारी की 09 लाख रुपये की रकम में से मिले थे। बाकी 8.5 लाख रूपयों को बाद में मिलकर बैठकर बांटने को सुमित ने बोला था और सभी को हिस्सा देने को कहा था। बाकी रकम उन्ही साथियों के पास है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1. हेमन्त शर्मा पुत्र प्रमोद शर्मा निवासी ग्राम मेदपुर थाना छपार मु० नगर उम्र 25 वर्ष ।
बरामदगी का विवरणः-
1. एक महिन्द्रा मैक्स बोलेरो रजि० नं0 DL1LAN9780 (घटना लूटी गयी)
2. 10 क्विंटल (विधुत केबिल)
3. 50,000/- रूपये नगद (घटना में लूटे गये)
अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0सं0 0153/2026 धारा 308 (5)/126(2)/351(3)/3(5)/310(2),317(3)/115(2)/61(2)
बी.एन.एस थाना छपार मु० नगर
2. अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम का नामः-
1 थाना प्रभारी मोहित कुमार
2 30नि0 अनुराग सिंह
3 का0 285 मोहित कुमार
4 का0 1194 सुमित कुमार
5 का0 2340 किशोर कुमार
6 का0 2350 सतेन्द्र कुमार


