Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रोड शो में भव्य स्वागत

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बड़कोट में भव्य रोड शो में फूल बरसाकर उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री धामी के साथ यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी पहुंचे। सड़क पर रोड शो के दौरान स्थानीय लोगों और महिलाओं ने पुष्प वर्षा के साथ सीएम धामी का स्वागत किया। बड़कोट में रोड शो के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बड़कोट गांव के रामलीला मैदान में लाभार्थी सम्मान समारोह में पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां पार्टी ध्वज के साथ ढ़ोल दमाऊ की थाप पर सड़क पर रासो तांदी लोकनृत्य किया। टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह भी कार्यक्रम स्थल पहुंचीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम कर रही है। धामी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनेक कल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर देश को दुनिया में प्रतिष्ठित कर दिया है। कहा कि देश में युवा पीढ़ी का भविष्य बनाने के लिए अनेक शिक्षण संस्थाएं, तकनीकी स्कूल, विश्वविद्यालय व आईआईटी खोले जा रहे हैं। गरीब, किसान, मजदूर, युवा कल्याण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *