श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के बीरवाह क्षेत्र में भारी बारिश के बाद सुखनाग नाले में आई अचानक बाढ़ से नगर पालिका शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की कई दुकानें बह गईं और ढह गईं। पुलिस ने समय रहते दुकानदारों को सुरक्षित निकाल लिया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित दुकानदारों को राहत व वैकल्पिक व्यवस्था का आश्वासन दिया।
Author: Taja Report
Post Views: 26

