Skip to main content

TR NEWS UP-UK

स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा(व्यास पूजा) का भव्य आयोजन हुआ।

श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया की गांधी कॉलोनी,पचेड़ा रोड,बारात घर पर महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा (व्यास पूजा)का भव्य आयोजन हुआ।शामली, झिंझाना,खतौली,मीरापुर, देवबन्द आदि निकटवर्ती नगरो से भी सैकड़ो की संख्या में महाराज श्री के अनुयायियों ने भाग लिया। *आशीर्वचन मे महाराज श्री ने गुरू पूर्णिमा (व्यास पूजा) के महत्व को समझाया* जिसे सुनकर खचाखच भरे परिसर मे उपस्थित छह सौ के करीब श्रद्धालुजन मन्त्रमुग्ध हो गये। कार्यक्रम का संचालन अतुल गर्ग एवं एड अमरकांत गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। मन्त्री कपिल देव अग्रवाल ने भी महाराज श्री से आशीर्वाद लिया।कार्यक्रम मे मुख्य रूप से वरिष्ठ समाज सेवी देवराज पंवार, गिरीश अग्रवाल,डाॅ मनोज काबरा, सुरेंद्र अग्रवाल, शामली चेयरमैन अरविंद संगल , खुर्शीद आलम,सुभाष गर्ग, सुभाष गोयल,अजय गर्ग, होतीलाल शर्मा,दिवाकर सोलंकी,अमित गर्ग, सुनील शर्मा,कल्पना, मुस्कान, सुनीता शर्मा,मनसुख शर्मा,लोकेश चंद्रा,आर के गोयल, विपिन गुप्ता, राजेश वर्मा,महेंद्र रावत,आशीष गुप्ता, अजय गोयल,एड आर के मलिक,प्रेमप्रकाश अरोरा,संजय, विमल,गरिमा गोयल,पंडित अरूण मिश्रा, अनिता,शोभित गुप्ता, महिका गुप्ता सभासद, मिनाक्षी, सोनिया,रीतू सिंघल,शिशु कांत,डोडाजी आदि तथा काफी संख्या मे मातृशक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे अध्यक्ष कमल गोयल एवं रामबीर सिंह द्वारा सभी उपस्थित सम्मानित जनो का ह्रदय से आभार व्यक्त किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *