Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात के बाद निकले संभावित मंत्री 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के विस्तार की तैयारी के बीच संभावित मंत्री ओपी राजभर, दारा सिंह चौहान और अनिल कुमार मुख्यमंत्री आवास से निकल गए हैं। 

शाम 5 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा।सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, भाजपा विधायक दारा सिंह चौहान व रालोद के अनिल कुमार का मंत्री बनना तय है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल शाम को लखनऊ लौट रही हैं। लखनऊ लौटने के बाद राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और सरकार के मंत्री मौजूद रहेंगे। 

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *