Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर श्रीराम कथा का पहले दिन कलश यात्रा के साथ हुआ भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर। श्री जी सेवा समिति के तत्वावधान में सनातन धर्म सभा, मुजफ्फरनगर में आयोजित श्री राम कथा महोत्सव का आज भव्य शुभारंभ हुआ।कथा का शुभारंभ प्रातः भव्य कलश यात्रा एवं व्यास पीठ पूजन के साथ हुआ।श्री राम कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा व्यास परम श्रद्धेय श्री हिमेश शास्त्री जी महाराज द्वारा किया जा रहा है। महाराज श्री ने मंत्रोच्चारण के साथ व्यास पीठ पर विराजमान होकर कथा का शुभारंभ किया। प्रथम दिवस पर महाराज श्री ने श्री राम कथा की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि “राम कथा वह कथा है जो जीवन को पवित्र कर देती है। जिस घर में राम का नाम लिया जाता है, वहाँ कलह कभी नहीं रहता।”

उन्होंने कहा कि कलियुग में केवल राम नाम ही मुक्ति का आधार है। रामचरितमानस में मानव जीवन की प्रत्येक समस्या का समाधान छिपा है। हमें अपने जीवन में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाना चाहिए।प्रथम दिवस पर मंगलाचरण, श्री राम कथा की भूमिका और शिव चरित्र की कथा सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। इस अवसर पर श्री जी सेवा समिति के सभी पदाधिकारी, सनातन धर्म सभा के पदाधिकारी एवं धर्मप्रेमी बंधु उपस्थित रहे।कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 7 बजे तक सनातन धर्म सभा, मुजफ्फरनगर में होगी।आज कथा में किशन अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, अनिल सिंघल, अश्वनी रहेजा, गौरव गर्ग, ललित अरोरा, मुकुल गुप्ता, सुभाष चंद्र, ईश कौशल, विजय सिंधी, संजीव धीमान आदि उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *