मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि श्रावण कांवड़ यात्रा 2026 दिनांक 30.07.2026 से शुरू होकर दिनांक 11.08.2026 को मुख्य पर्व महाशिवरात्रि पर कावड़ियों/शिवभक्तों द्वारा जलाभिषेक किया जायेगा। कांवड यात्रा 2026 को सकुशल सम्पन्न कराने एवं जनपद में शान्ति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को आदेशित किया जाता है कि कोई भी अधिकारी/विभागाध्यक्ष बिना अधोहस्ताक्षरी की पूर्व अनुमति के मुख्यालय से बाहर नहीं जायेंगे । उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
Author: Taja Report
Views: 59


