Skip to main content

TR NEWS UP-UK

कॉकरोच जनता पार्टी के संसद कूच पर लाठीचार्ज व आंसूगैस, जंतर-मंतर खाली कराया

मंत्री जेपी नड्डा को ज्ञापन देते सीजेपी समर्थक

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संसद कूच के ऐलान के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुई। आरएएफ ने केरल भवन के पास प्रदर्शनकारियिों को दोनों तरफ से घेरकर आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज भी किया। इस बीच, जंतर मंतर को खाली करवा दिया गया। यहां 23 द‍िनों से नीट पेपर लीक, छात्रों की आत्‍महत्‍या और श‍िक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शनकारी भूख हड़ताल पर थे।

धरने पर पहुंची शबाना आजमी की तबीयत खराब होने के कारण चिक‍ित्‍सा मदद मुहैया करवाई गई है। उनका स्‍वास्‍थय पहले से ठीक है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से बातचीत की। करीब 10 म‍िनट की मुलाकात में प्रदर्शनकारियों ने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें सोनम वांगचुक को अस्पताल से छोड़ने, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और सुसाइड करने वाले प्रत्येक नीट छात्र के परिजनों को एक करोड़ रुपए कमपंसेशन देने की मांग की गई है।

सपा सांसद डिम्पल यादव के हाथ में भी चोट लगी है। वो जंतर मंतर धरना स्थल पर पहुंची थीं।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *