मुजफ्फरनगर। भोपा पुलिस ने फरिश्ता बन आत्महत्या के लिए गंग नहर में कूदी महिला को बचा लिया।
सोमवार सुबह एक महिला ने अचानक भोपा पुल से गंग नहर में छलांग लगा दी जिसके बाद गंग नहर पर मौजूद कांस्टेबल मनीष कुमार और प्रसिद्ध गोताखोर राजीव वाल्मीकि भी उसे बचाने के लिए नहर में कूद गए। काफी देर तक पानी की तेज लहरों से जूझने के बाद महिला को सकुशल बचा लिया गया। इस दौरान महिला उपनिरीक्षक अजय यादव, हैड कांस्टेबल मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।
Author: Taja Report
Post Views: 196


