Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर फुगाना क्षेत्र में कच्चा मकान गिरने से बच्चों सहित कई लोगों की मौत की सूचना

     मुजफ्फरनगर। फुगाना थाना क्षेत्र के गांव हबीबपुर में बरसात के चलते मकान की छत गिरने से 4 बच्चों सहित 5 लोगों की मौत सूचना पर हड़कम्प मच गया।

वही कई महिलाएं, पुरुष और बच्चे गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे है

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों और जेसीबी की मदद से मलबे को हटाने का प्रयास जारी,मौके पर ग्रामीणों के साथ साथ भारी पुलिस फोर्स मौजूद।राहत और बचाव कार्य जारी है। ख़बर लिखे जाने तक 5 मौतों की पुष्टि हुई बाकी अभी पुलिस के प्रेस विज्ञप्ति का इंतजार है।

अपडेट

मकान के मलबे में दबने से पिता , दो लड़के व दो लड़कियों की दर्दनाक दुखद मौत हो गई। मृतकों में इस्लाम पुत्र नानू (उम्र 60 वर्ष) परिवार के मुखिया,रुखसार (उम्र 10 वर्ष),अहद (उम्र 5 वर्ष),अलसीबा (उम्र 4 वर्ष),जीशान (उम्र 1 वर्ष)

घटना की गंभीरता को देखते हुए फुगाना थाना प्रभारी दीपक चौधरी भारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) भी घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत कार्य की कमान संभाली। मलबे की विशाल ढेरी को हटाने के लिए आनन-फानन में जेसीबी मशीनों को बुलाया गया। पुलिस और ग्रामीणों की संयुक्त टीम ने भारी मशक्कत के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक पांच जिंदगियां दम तोड़ चुकी थीं।इस दर्दनाक हादसे में आठ वर्षीय रुकईया और सात वर्षीय समईया गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिन्हें मलबे से निकालकर तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।देर रात तक चले रेस्क्यू के बाद प्रशासन ने राहत कार्य पूरा होने की घोषणा की। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहायता और मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *