मुज़फ्फरनगर। किसान नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबू नारायण सिंह जी की 39वीं पुण्यतिथि पर उनके प्रेरणा स्थल पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर उनके पौत्र और सांसद चंदन चौहान और परिवार के सदस्यों सहित हिन्दू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पंवार, अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के जिला अध्यक्ष देशराज चौहान, अंजेश गुर्जर सहित अन्य गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय बाबू नारायण सिंह जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।
Author: Taja Report
Views: 49


