मुजफ्फरनगर । सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई।
खतौली थाना क्षेत्र के मीरापुर मार्ग पर स्कूटी सवार को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। बिजनौर निवासी स्कूटी सवार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।
दूसरी ओर मंसूरपुर थाना क्षेत्र के धौला कुआं के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को कुचल दिया। बाइक सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
Author: Taja Report
Post Views: 9

