Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर अधिकारियों और सरकारी अमले को साथ लेकर मंत्री कपिल देव किया कांवड यात्रा मार्ग का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर । मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बजहेड़ी फाटक से शिव चौक होते हुए अटल चौक मेरठ रोड तक कांवड़ मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षक किया है।

श्रावण मास में आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने आज नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस क्षेत्राधिकारी (सिटी), नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बजहेड़ी फाटक से कच्ची सड़क होते हुए शहर की हृदयस्थली शिव चौक होते हुए मेरठ रोड तक कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।*

*मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। शासन की मंशा के अनुरूप सभी विभागों को समयबद्ध एवं समन्वित ढंग से सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करनी होंगी तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।*

*उन्होने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और सनातन संस्कृति का महापर्व है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लाखों शिवभक्त मुजफ्फरनगर से होकर अपने-अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करते हैं। इसलिए हमारा प्रयास है कि जनपद से गुजरने वाले प्रत्येक कांवड़िये को स्वच्छ, सुरक्षित, सुगम एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध हो तथा उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।*

*निरीक्षण के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कांवड़ मार्ग पर साफ-सफाई, सड़क की स्थिति, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, अस्थायी शौचालय, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। बजहेड़ी फाटक पर जलभराव की समस्या का संज्ञान लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जल निकासी की समुचित व्यवस्था कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।*

*इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ मार्ग पर नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त पेयजल, निर्बाध विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कराई जाएं, जिससे कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।*

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *