मुजफ्फरनगर। भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम ने शनिवार को चकबंदी लेखपाल परशवीर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लेखपाल कृषि भूमि की पैमाइश कराने के नाम पर शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग कर रहा था। सूत्रों के अनुसार, शिकायतकर्ता बबीन्द्र पुत्र स्व. रकम सिंह, निवासी ग्राम सिसौली, थाना छपार ने एंटी करप्शन संगठन से शिकायत की थी कि चकबंदी लेखपाल परमेशवीर पुत्र उदयवीर सिंह, निवासी करनावल, थाना छपरौली (बागपत), जो वर्तमान में तहसील चरथावल में तैनात है, कृषि भूमि की पैमाइश कराने के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत पर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
Author: Taja Report
Post Views: 79


