मुजफ्फरनगर। आज सुबह 10:00 बजे से उपजिलाधिकारी बुढाना अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर रही थी जनसुनवाई के दौरान एसडीएम मोनालिसा जौहरी को शिकायत मिली कि कोतवाली रोड़ बुढाना पर अंदर गली में आयशा पत्नी मो. उस्मान द्वारा अवैध रूप से नर्सिंग होम संचलित कर गर्भपात एवं प्रसव जैसा कार्य किया जा रहा है। शिकायत को त्वरित निस्तारण करने वाली उपजिलाधिकारी बुढाना मोनालिसा जौहरी ने तत्काल अपने नेतृत्व में टीम का गठन किया जिसमें प्रभारी चिकित्साधिकारी (डॉ सोनू कश्यप, नायब तहसीलदार बुढाना अमन कुमार व पुलिस बल था। टीम को साथ लेकर स्वयं एसडीएम मोनालिसा जौहरी अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम पर पहुँच गईं और टीम ने जांच शुरू कर दी। मौके पर आयशा व उनके पति मोहम्मद उस्मान मौजूद पाए गए तथा मौके पर प्रसव में उपयोग में आने वाले उपकरण व डिलीवरी टेबल पाई गई। मोके पर आयशा व उनके पति मोहम्मद उस्मान के द्वारा पंजीकरण प्रमाण पत्र तथा शैक्षिक चिकित्सीय योग्यता प्रमाण पत्र व अन्य आवश्यक प्रपत्र आदि कोई भी दस्तावेज नही उपलब्ध कराए गए। जिस पर तत्काल एसडीएम ने अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम को सील कर दिया गया। एसडीएम की त्वरित लगातार कार्यवाही से क्षेत्र की जनता उनकी जमकर तारीफ कर रही है जनता का कहना है कि ऐसी एसडीएम पहली बार आयी है जो जनता की सुनकर उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करती है। पहली बार इतनी तेज तर्रार एसडीएम बुढाना में आई है। एसडीएम बुढाना मोनालिसा जौहरी ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान उन्हें शिकायत मिली थी कि कस्वे में अवैध रूप ने नर्सिंग होम संचालित है जिसमे अवैध रूप से कार्य किये जा रहे है शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मेरे द्वारा टीम का गठन कर स्वयं जांच की गई है जांच में नर्सिंग होम अवैध पाया गया है जिसको सील कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुज़फ्फरनगर व जिलाधिकारी मुज़फ्फरनगर को दूरभाष पर अवगत करा दिया गया है लिखित संयुक्त जांच रिपोर्ट भी जिलाधिकारी मुज़फ्फरनगर को भेजी गई है आगे की कार्यवाही मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुज़फ्फरनगर के स्तर से की जायेगी। अवैध रूप से संचालित अस्पताल बिल्कुल बर्दाश्त नही किये जायेंगे आगे भी ऐसी कोई शिकायत मेरे संज्ञान में आती है तो मेरे द्वारा कठोर कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

