मुजफ्फरनगर। थाना खालापार पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग का सफल अनावरण कर शातिर अभियुक्त गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 किलोग्राम सफेद धातु के आभूषण व करीब 15 ग्राम पीली धातु के आभूषण बरामद किए हैं।
28 जुलाई को कु0 जीनत अमान पुत्री ताहिर हुसैन निवासी दक्षिणी खालापार थाना खालापार, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना खालापार पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया कि अज्ञात चोर द्वारा उनके घर से सोने व चांदी के आभूषण चोरी करने की घटना कारित की गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खालापार पर मु0अ0स0 119/26 धारा 305(ए) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना के अनावरण हेतु टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त/चोर की पहचान सुनिश्चित की गयी तथा आज दिनांक 16.07.2026 को मुखबिर द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर अभियुक्त को सुजडू रोड पर हडडी गौदाम के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित 02 किलोग्राम सफेद धातु के आभूषण व करीब 15 ग्राम पीली धातु के आभूषण बरामद किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खालापार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम शाहनवाज पुत्र मौ0 रफीक निवासी 552 चमारान खादरवाला थाना खालापार, मुजफ्फरनगर बताया गया है।
*बरामदगी-*
▪️ 02 किलोग्राम सफेद धातु के आभूषण
▪️ 15 ग्राम पीली धातु के आभूषण
▪️ 01 मोबाइल फोन
प्रारंभिक पूछताछ के दौरान अभियुक्त शाहनवाज उपरोक्त द्वारा बताया गया कि कु0 जीनत अमान जिसके घर मैने चोरी की थी वह रिश्ते में मेरी खाला लगती है तथा मेरा उनके घर काफी आना-जाना था और मुझे पता थी कि उनके कीमती सामान व रुपये कहां पर रखे रहते है। दिनांक 24.06.2026 को सभी लोग मौहर्रम पर्व मनाने गये थे, इसी दौरान मैने घर में घुसकर सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर लिये थे।


