लखनऊ। सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का पेपर लीक होने को लेकर किरकिरी के बाद राज्य सरकार ने भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष डीजी रेणुका मिश्रा को पद से हटा दिया है। मिश्रा को प्रतीक्षारत रखा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मामले पर खफा हैं। सूत्रों के मुताबिक लिखित परीक्षा का प्रश्न पत्र छापने वाली प्रिंटिंग प्रेस का गलत चयन, एफआईआर कराने में हीलाहवाली और बोर्ड की आंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट देने में देरी की वजह से उनको हटाने का फैसला लिया गया है। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया।
Author: Taja Report
Views: 23

