वाराणसी । जीएसटी की डिप्टी कमिश्नर 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।
उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की वाराणसी टीम ने राज्य कर (जीएसटी ) सेक्टर-6 की डिप्टी कमिश्नर अंबिका को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि एक कंपनी की फाइल के निस्तारण और फरवरी 2023 के GST रिटर्न से जुड़े मामले में रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने ट्रैप बिछाया और चेतगंज स्थित दादा रेस्टोरेंट के पास रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Author: Taja Report
Post Views: 122

