Skip to main content

TR NEWS UP-UK

कांवड़ मार्गों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी करेंगे खाद्य पदार्थों की जांच

मुजफ्फरनगर। आम जनमानस को शुद्ध एवं मिलावट रहित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध करने हेतु जनपद मुजफ्फरनगर में विभिन्न कांवड़ मार्गों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी तैनात किए गए हैं।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुजफ्फरनगर की टीम द्वारा समस्त कावड़ मार्गो पर स्थित समस्त ढाबों, होटल, रेस्टोरेंट, ठेलों, रेहड़ी, फेरीवालों, फलविक्रेताओं का सघन निरीक्षण किया गया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आदेश तथा जिलाधिकारी महोदय मुजफ्फरनगर के निर्देश के क्रम में आम जनमानस को शुद्ध एवं मिलावट रहित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध करने हेतु जनपद मुजफ्फरनगर में विभिन्न कांवड़ मार्गों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। गत दिवस खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुजफ्फरनगर की टीम द्वारा समस्त कावड़ मार्गो पर स्थित समस्त ढाबों, होटल, रेस्टोरेंट, ठेलों, रेहड़ी, फेरीवालों, फलविक्रेताओं का सघन निरीक्षण करते हुए उपरोक्त प्रतिष्ठानों के दृश्य स्थानों पर फूड लाइसेंस, पंजीकरण को चस्पा कराया गया। खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य कारोबारकर्ताओं को सेनिटेशन तथा हाइजीन संबंधी, खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने संबंधी जानकारी तथा निर्देश दिए गए। खाद्य पदार्थों में रंगों के इस्तेमाल, खुले मसालों के इस्तेमाल करने को मना किया गया। सिर्फ ताजे फलों को प्रयोग करने, ताजा भोजन परोसने, रखने को प्रेरित किया गया। एक समय का भोजन सिर्फ उसी समय तैयार किया जाए, अगले समय के लिए न रखा जाए और न ही परोसा जाए। अगले समय के लिए ताज़ा भोजन तैयार किए जाने हेतु निर्देशित एवं प्रेरित किया गया। ताजी सब्जियों के इस्तेमाल तथा बंद पैकेटों के मसालों के प्रयोग हेतु प्रेरित किया गया। कटे सड़े हुए फलों के विक्रय को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया। आस पास उपस्थित सामान्य जनों को भी साफ सफाई संबंधी, रंगों का प्रयोग हुए खाद्य पदार्थों तथा कटे रखे हुए फलों के सेवन से परहेज करना आदि अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों से उन्हें जागरूक किया गया। उपरोक्त के अतिरिक्त शिकायत के आधार पर गर्ग इंटरप्राइजेज, नई मंडी से एक नमूना राइस ब्रान ऑयल, एक नमूना मस्टर्ड ऑयल, तथा एक नमूना सोयाबीन ऑयल का एकत्रित किया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पूनम कुमारी, नेहा चौधरी तथा संदीप सिंह उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *