Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर श्री राम कॉलेज के छात्रों ने फहराया कामयाबी का परचम

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने बी..सी.ए. में शत प्रतिशत रिजल्ट देकर एक बार फिर सफलता का परचम लहराया। आज बी.सी.ए. षष्ठम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम की मेरिट सूची तैयार की गयी।

षष्ठम सेमेस्टर की मेरिट सूची में खुशबू ने 83.32, मुस्कान ने 82.56 एवं काव्या शर्मा ने 80.66 प्रतिशत अंक प्राप्त करके क्रमश प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

मेरिट सूची में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने इस सफलता का श्रेय भगवान, माता-पिता एवं अध्यापकगणों को देते हुये उनका धन्यवाद दिया। उन्होनें बताया कि सफलता प्राप्त करने में अध्यापकगणों ने बहुत सहयोग दिया है, तथा उनकी अपने-अपने विषय पर पकड़ बहुत अच्छी है, जिसके कारण किसी भी विषय को समझने में कोई समस्या उत्पन्न नहीं होती है।

विभागाध्यक्ष निषांत कुमार राठी ने सभी छात्रों को बधाई दी। उन्होनें विभाग के सभी प्रवक्ताओं को उनके सतत प्रयासों के लिये सराहना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार की सफलताओं के आकाष को छूने की आषा व्यक्त की। संकाय के सभी षिक्षको ने विद्यार्थियों को आर्षीवाद देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि विद्यार्थियों ने षिक्षको का मान बढाया है।

महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डा. एस. एन. चौहान व कार्यवाहक प्राचार्य डा. सौरभ मित्तल ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होनें कहा कि हमारे महाविद्यालय के छात्रों ने अथक प्रयास किया है जिसका परिणाम यह है कि आज हमारे महाविद्यालय की जिले में उत्कृष्ट पहचान बन गयी है, जो बहुत गर्व की बात है। विद्यार्थियों के साथ साथ इस महाविद्यालय के प्रवक्ता भी बधाई के पात्र हैं जिन्होंने पाठ्यक्रम से सम्बन्धित सभी जानकारियाँ उपलब्ध कराई हैं।

विद्यार्थियों को सम्मानित करने के मौके पर महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डा सौरभ मित्तल, परीक्षा नियंत्रक डा एसएन चौहान, संकाय के विभागाध्यक्ष श्री निशांत राठी एवं प्रवक्ता नीतू सिंह, प्रवीण कुमार, अमित त्यागी, संजयकान्त त्यागी,  विकास कुमार, मौ. युसुफ, हिमांषु होरा, सिद्धांत गर्ग, गरिमा देषवाल, राहुल मैनवाल, सुमित सैनी, साहिल उस्मानी,  महताब आलम, हंस कुमार एवं मनोज पुण्डीर, दिनेष यादव आदि ने सभी को बधाई दी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *