Skip to main content

TR NEWS UP-UK

फर्जी दस्तावेजों से बैंक खाता खुलवाकर साइबर ठगी की रकम खपाने वाले संगठित गिरोह का गुर्गा गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। फर्जी दस्तावेजों से बैंक खाता खुलवाकर साइबर ठगी की रकम खपाने वाले संगठित गिरोह के 01 शातिर सदस्य को थाना साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

साइबर अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा पहचान छिपाकर फर्जी पैन कार्ड एवं फर्जी जीएसटी पंजीकरण तैयार कराकर M/S Creative Handicraft के नाम पर बैंक खाता खुलावाने वाले संगठित गिरोह के अपराधी को थाना साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

थाना साईबर टीम द्वारा साइबर अपराध में प्रकाश में आए HDFC बैंक खाता संख्या 5020010127092 की जांच में पाया गया कि खाता M/S Creative Handicraft फर्म के नाम पर संचालित है, जिसमें मोहित कुमार पुत्र सूरजभान निवासी शेरपुर, मुजफ्फरनगर को प्रोपराइटर दर्शाया गया है। खाते पर दर्ज मोबाइल नंबर की CAF जांच से यह नंबर अदनान चौहान पुत्र जब्बार चौहान निवासी ग्राम सलाहपुर, थाना रोहटा, जनपद मेरठ के नाम पर पाया गया।

खाते में लगाए गए पैन कार्ड, जीएसटी पंजीकरण, फर्म के दस्तावेजों एवं CAF में उपलब्ध फोटो के मिलान से सभी फोटो एक ही व्यक्ति अदनान चौहान के पाए गए। जांच में ज्ञात हुआ कि अदनान चौहान ने अपनी पहचान छिपाकर मोहित कुमार के नाम से फर्जी पैन कार्ड एवं फर्जी जीएसटी पंजीकरण तैयार कराकर M/S Creative Handicraft के नाम पर उक्त बैंक खाता खुलवाया। प्रारंभिक जांच से यह भी स्पष्ट हुआ कि अदनान चौहान अपने अन्य अज्ञात साथियों के साथ मिलकर इस खाते का उपयोग साइबर धोखाधड़ी, शेयर मार्केट/क्रिप्टो निवेश के नाम पर प्राप्त अवैध धनराशि को प्राप्त करने, निकालने, स्थानांतरित करने तथा उसके स्रोत को छिपाने के लिए कर रहा है। इस प्रकार वह एक संगठित साइबर अपराध नेटवर्क के माध्यम से धोखाधड़ी की रकम के लेन-देन एवं वितरण में संलिप्त पाया गया। विवेचना में संगठित धोखाधड़ी का खुलासा होने पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त अदनान चौहान पुत्र जब्बार चौहान नि0 ग्राम सलाहपुर थाना रोहटा जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया गया।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *