मुजफ्फरनगर। व्यापारियों की आवाज व्यापार की सदर बाजार इकाई के पदाधिकारीगण बिजली की समस्या अघोषित लगातार कटौती को लेकर टाउन हॉल स्थित बिजली के दफ्तर पहुंचे जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता ने बताया कि सदर बाजार के व्यापारियों ने मुझे अवगत कराया कि सदर बाजार की पिछले 3 दिनों से बिजली की स्थिति बड़ी खराब है जिससे व्यापारियों का इस भीषण गर्मी में व्यापार करना बेहाल हो गया आगे कावड़ में मार्ग बंद हो जायेगा तब भी व्यापार बंद हो जाएगा अब बिजली विभाग की अघोषित कटौती से व्यापार करना मुश्किल हो गया जब दफ्तर में जाओ तो अधिकारी नदारद मिलते है माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का 24 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश है कही ये सरकार को बदनाम करने की कोशिश तो नहीं अगर शीघ्र ही व्यवस्था नहीं सुधरती तो व्यापारी को आंदोलन करना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
मुख्य रूप से शलभ गुप्ता,जनार्दन विश्वकर्मा आकाश अग्रवाल,अक्षित अग्रवाल,अंकुर गोयल,अतुल सिंघल,वैभव त्यागी ,विनीत धीमान,मनीष सिंहल,राजेश सिंहल,संजू गुप्ता,रमित मित्तल,परवीन तायल,परवीन उपाध्याय आदि व्यापारीगण मौजूद रहे।


