Skip to main content

TR NEWS UP-UK

बहन की ननद की शादी दूसरे स्थान पर तय होने के बाद आत्महत्या

मुजफ्फरनगर। एक युवक ने बहन की ननद की शादी दूसरे स्थान पर तय होने के बाद आत्महत्या कर ली।

बताया गया है कि मीरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का काफी समय से अपनी बहन की ननद के साथ प्रेम संबंध था। दोनों एक-दूसरे से विवाह करना चाहते थे, लेकिन दोनों परिवारों के बीच सहमति नहीं बन सकी। परिजनों के विरोध के चलते यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया। बताया गया कि युवती के परिवार ने उसका विवाह कहीं और तय कर दिया था। शुक्रवार को उसकी सगाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रेमिका की सगाई की सूचना मिलते ही युवक गहरे सदमे और मानसिक तनाव में चला गया। इसके बाद उसने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी गई है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *