Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर श्रीराम कॉलेज के मेधावियों ने बनाया कीर्तिमान

मुजफ्फरनगर । मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर द्वारा एमएड चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ जिसमें श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर के एम0एड0 सत्र 2024-26 चतुर्थ सेेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के परीक्षाफल में उत्तम अंक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। एम0एड0 सत्र 2024-26 के द्वितीय वर्ष में रितेश कुमार सैनी 80.39 प्रतिशत अंकों से प्रथम स्थान, हुमैरा हुसैन ने 80.06 प्रतिशत अंकों से द्वितीय स्थान, तथा ईशा अरोरा ने 79.28 प्रतिशत अंको के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।

एम0एड0 परीक्षा परिणाम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने इस सफलता का श्रेय भगवान, माता-पिता एव अध्यापकगणों को देते हुये उनका धन्यवाद दिया। उन्होनें बताया कि सफलता प्राप्त करने में अध्यापकगणों ने बहुत सहयोग दिया है, तथा उनकी अपने-अपने विषय पर पकड़ बहुत अच्छी है, जिसके कारण किसी भी विषय को समझने में कोई समस्या उत्पन्न नहीं होती है।

इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल ने सभी छात्र-छात्राओं को उनकी सफलता के लिये आर्शीवाद देते हुये कहा कि छात्र-छात्राओं की सफलता उनकी पढाई के प्रति लगन व कड़ी मेहनत का परिणाम है। इस अवसर पर डीन एकेडमिक्स डा विनीत कुमार शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई दी और उनके उज्ज़वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों को सम्मानित करने के मौके पर शिक्षा संकाय के अध्यापकगण डा विधि सिंह, रीतु गर्ग तथा सपना सिंघल आदि उपस्थित रहे एवं सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *