सहारनपुर। शिवालिक पहाड़ियों और मैदानी भागों में भारी बारिश बरसाती नदियों व सड़कों पर पानी के बहाव ने मुसीबत पैदा कर दी है।
बारिश के कारण उफनाई बरसाती नदियों में अचानक आया पानी का तेज बहाव मुसीबत बन गया है। सहंश्रा नदी में अचानक पानी आने से बाइक सवार बह गए । पानी की तेज धार में दो बाईकें बह गयी। बाइक सवार महिला सहित दो लोग बह गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए ग्रामीणों ने महिला व दोनों लोगों को सकुशल बचा लिया। ग्रामीणों ने बाईकें भी नदी से बाहर निकाली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तहसील बेहट इलाके के जैतपुर के पास से गुजर रही सहंश्रा नदी की घटना के दौरान यातायात बाधित हो गया।
Author: Taja Report
Post Views: 65

