Skip to main content

TR NEWS UP-UK

काली नदी (पश्चिम) का जलस्तर चेतावनी स्तर के पार पहुंचा

मुजफ्फरनगर। काली नदी (पश्चिम) का जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर जाने के बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया है।

स्थान: शामली रोड, मुजफ्फरनगर (काली नदी – पश्चिम)

दिनांक: 10 जुलाई 2026

समय: प्रातः 08:00 बजे

वर्तमान जलस्तर: 235.300 मीटर

चेतावनी स्तर: 235.000 मीटर

खतरे का स्तर: 235.500 मीटर

सर्वोच्च बाढ़ स्तर (HFL): 236.200 मीटर

स्थिति: काली नदी (पश्चिम) का जलस्तर चेतावनी स्तर को पार कर चुका है और खतरे के स्तर से मात्र 0.200 मीटर (20 सेंटीमीटर) नीचे है। प्रशासन द्वारा नदी के आसपास के क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गाँव खानुपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते एक मकान भरभराकर ढह गया। हादसे में मलबे के नीचे दबने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन एवं नेतृत्व में गुरुवार सुबह प्रशासनिक अधिकारी फील्ड में उतरे और बारिश व जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। जानसठ में उप जिलाधिकारी रश्मि लाम्बा ने काशीराम कॉलोनी का निरीक्षण किया। कॉलोनी में जलभराव की स्थिति को देखते हुए प्रभावित लोगों को नगर पंचायत की धर्मशाला में शिफ्ट कराया जा रहा है। वहीं सदर तहसील क्षेत्र के चरथावल रोड स्थित शनि मंदिर के पास तहसीलदार राधेश्याम गौड़ ने काली नदी के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया। उन्होंने आसपास के लोगों से नदी के निकट न जाने तथा बारिश के दौरान बिजली के खंभों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की।

उधर खतौली में उप जिलाधिकारी ललित मिश्रा ने खानपुर, सोहजनी तगान और काशीपुर कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों को जलभराव वाले स्थानों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी। साथ ही खानपुर में बारिश के कारण मकान गिरने की घटना का संज्ञान लेते हुए मृतका के परिजनों से मुलाकात की, उन्हें सांत्वना दी तथा शासन की ओर से आर्थिक सहायता और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *