Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर प्रोपराइटरशिप फर्म मे पार्टनर बनाने पर लगाई गई शर्तें समाप्त करने के लिए मंत्री को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दी गुड खंडसारी एंड ग्रैंन मर्चेंट एसोसिएशन नवीन मंडी स्थल का एक प्रतिनिधि मंडल एसोo के अध्यक्ष संजय मित्तल के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल से मिलकर प्रोपराइटरशिप में पार्टनर बनानी पर जो शर्तें मंडी परिषद द्वारा लगाई गई है उनको समाप्त कराने के लिए एक ज्ञापन दिया गया ज्ञापन में कहा गया की प्रोपराइटरशिप फर्म में अगर हम किसी को पार्टनर करते हैं तो वह कौन कितना पैसा लगाता है उसके आधार पर पार्टनरशिप की जाती है मगर मंडी परिषद ने मूल पार्टनर की पार्टनरशिप 51% फिक्स कर दि है जो कि यह सरासर गलत है दो व्यक्तियों के बीच में हुए समझौते में आपस में तय करते हैं किसकी कितनी पार्टनरशिप रहेगी तथा यह बात भी गलत है की दुकान की जो लास्ट नीलामी मंडीयो में हुई है उतना ही पैसा नए आने वाले पार्टनर को मंडी समिति को देना होगा यह बिल्कुल गलत है क्योंकि दुकान की दोबारा कोई नीलामी नहीं हुई है प्रोपराइटरशिप फर्म के मालिक ने अपनी पुरानी दुकान में ही नया पार्टनर बनाया है सरकार को इसमें हस्तक्षेप करते हुए व्यापारियों को सुविधा देनी चाहिए जिससे कि व्यापारी सुचारू रूप से मंडीयो में अपना कार्य कर सकें इस तरह के काले कानून से व्यापारी और व्यापार दोनों ही बर्बाद होते हैं तथा सरकार के राजस्व को भी बहुत भारी हानि पहुंचती है जिस कानून से ना सरकार को लाभ है ना व्यापारी को लाभ है ऐसे कानून का कोई औचित्य नहीं है इसको तुरंत वापस लिया जाए जिससे पूरे प्रदेश के व्यापारी मंडीयो में सुचारू रूप से कार्य कर सकें ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष संजय मित्तल, मंत्री अंकित गर्ग, हरिशंकर तायल नितिन सिंगल सुरेंद्र बंसल नितिन संगल संदीप गुप्ता आशीष कुमार आदि उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *