Skip to main content

TR NEWS UP-UK

जलभराव पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पानी में उतरकर किया स्थलीय निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। लगातार हो रही वर्षा के कारण उत्पन्न जलभराव की समस्या का जायजा लेने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल स्वयं मैदान में उतरे। उन्होंने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) एवं जलकल विभाग के सहायक अभियंता (एई) के साथ रामपुरी क्षेत्र एवं मिमलाना रोड का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री कपिल देव स्वयं जलभराव वाले क्षेत्र में पानी के बीच उतरकर मौके की वास्तविक स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने रामपुरी क्षेत्र में मिमलाना रोड पर पैदल चलकर तथा स्कूटी से विभिन्न गलियों का निरीक्षण करते हुए जल निकासी व्यवस्था का आकलन किया और अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जलभराव दूर करने के निर्देश दिए।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नालों की पूर्ण सफाई सुनिश्चित की जाए, जल निकासी में बाधा बनने वाले सभी अवरोधों को तुरंत हटाया जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों में जल निकासी के विशेष प्रबंध किए जाएं, ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक शिकायत का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है और बरसात के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग पूरी तत्परता एवं समन्वय के साथ कार्य करें।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *